Bihar crime: समस्तीपुर में ससुर ने बहू की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या की, जानें क्या है मामला

Updated at : 12 Sep 2022 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar crime: समस्तीपुर में ससुर ने बहू की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या की, जानें क्या है मामला

Bihar crime: समस्तीपुर में रुपये के लेनदेन को लेकर ससुर ने बहू की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही गांव की है.

विज्ञापन

बिहार के समस्तीपुर से एक दिल को दहला देने वाली बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, यहां एक ससुर ने पैसे के लेनदेन को लेकर अपनी ही बहू की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही गांव की है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ससुर मौके से फरार हो गया. इधर, मामले कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

महिला के परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

मृतक महिला कि पहचान गोही गांव निवासी मो. इरफान की 30 वर्षीय पत्नी अजमत खातून के रूप में हुई है. अजमत मुजफ्फरपुर जिला के औराई थाना क्षेत्र के बंसत गांव की रहने वाली थी. महिला कि मां ने अजमत के पति मो. इरफान, सास रेहाना और ससुर मो. इस्तियाक पर पीट-पीटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है. घटना के बारे में मृतक महिला की मां ने बताया कि ससुराल वाले आए दिन शराब के नशे में अजमत के साथ मारपीट किया करते थे. देर‌ रात उसके ससुर मोहम्मद इश्तियाक ने अपनी बहू से अचानक पैसे की मांग करने लगे, जब उनकी पुत्री ने पैसा देने से इंकार कर दिया तो उसको पीट-पीटकर मार डाला.

पुलिस ने महिला के सास और पति को दबोचा

इधर, मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की सास रेहाना और पति मो. इरफान को आनन-फानन में गिरफ्तार कर लिया. जबकि महिला का ससुर मो. इस्तियाक भागने में कामयाब रहा. पुलिस ने बताया कि मृतक अजमत के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अनुशंसा की जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन