Bihar Corona: पटना बन रहा है कोरोना का हब, केवल राजधानी में ही मिल रहे 50 प्रतिशत मरीज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Corona: बिहार में कोरोना के मामले अब तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक फिलहाल पटना में ही है. ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट XBB1.16 वायरस के मामले भी मिले हैं. कोरोनावायरस के ताजा हालात जानने के लिए अपडेट रहिए prabhatkhabar.com के coronavirus Live सेक्शन से…

विज्ञापन

भागलपुर में  3000 लोगों का प्रतिदिन कोरोना जांच करने का लक्ष्य

भागलपुर के डॉक्टरों ने बताया कि संक्रमित में ज्यादातर के शरीर में कोरोना के प्रारंभिक लक्षण भी नहीं दिख रहे हैं. उसे बुखार, सर्दी खांसी समेत अन्य किसी तरह की परेशानी नहीं है. ऐसे में आरटीपीसीआर जांच के बाद पता चलेगा कि कोरोना है या नहीं. दूसरी ओर कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद विभाग ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है. प्रति दिन कम से कम 3000 लोगों की जांच करने का टारगेट विभाग ने तय किया है. दूसरी तरफ अस्पताल में ही कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो रहा है. सदर अस्पताल में भारी भीड़ लगाकर कोरोना की जांच की जा रही है.

भागलपुर में कोरोना मरीजों का ब्यौरा

Bhagalpur Corona Cases: भागलपुर जिले के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में मंगलवार को हुई कोरोना जांच में पांच लोग पॉजिटिव( Bhagalpur Corona Positive) पाये गये. इसमें एक मजदूर है, तो दूसरी महिला मरीज है. पांच में दो मरीज खगड़िया व मुंगेर जिले के रहनेवाले हैं, जबकि तीन संक्रमित भागलपुर के रहने वाले हैं.

बिहार में कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, एक्टिव मरीजों को संख्या 214, पटना में 50% से अधिक मामले

बिहार में कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है. एक्टिव मरीजों को संख्या 214 हो गई है. पटना में 50% से अधिक मामले सामने आए है.

बिहार में कोरोना के ताजा आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता, 24 जिलों में मरीजों की संख्या 200 के पार

बिहार में कोरोना के ताजा आंकड़ों ने चिंता को बढ़ा दिया है. 24 जिलों में मरीजों की संख्या 200 के पार हो गई है.

बिहार में कोरोना को लेकर अलर्ट जारी, लोगों से सरकार ने की मास्क पहनने की अपील

बिहार में कोरोना को लेकर अलर्ट जारी हुआ है. बता दें कि लोगों से सरकार ने मास्क पहनने की अपील की है.

भागलपुर में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 20, पटना में 114, देखें अपडेट

भागलपुर में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 20 पहुंच गई है. वहीं, पटना में 114, गया में 21 और मुंगेर में 10 केस एक्टिव हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola