Bihar corona update news: पटना एम्स में कोरोना से एक मरीज की मौत

Updated:
विज्ञापन
Bihar corona update news: पटना एम्स में कोरोना से एक मरीज की मौत

पटना के एम्स अस्पताल में दो कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का इलाज कई दिनों से चल रहा है. जिसमें गोपालगंज निवासी वीरेंद्र कुमार की मौत कोरोना के इलाज के दौरान हो गई.

विज्ञापन

अजीत

फुलवारी शरीफ. राजधानी पटना के एम्स अस्पताल में कई दिनों से भर्ती एक मरीज की मौत बुधवार को कोरोनावायरस संक्रमण से इलाज के दौरान हो गई. पटना एम्स के नोडल कोरोना अधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि पटना के एम्स अस्पताल में दो कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का इलाज कई दिनों से चल रहा है. जिसमें गोपालगंज निवासी वीरेंद्र कुमार की मौत कोरोना के इलाज के दौरान हो गई. वीरेंद्र कुमार को एम्स में 28 नवम्बर को भर्ती कराया गया था. फिलहाल एक कोरोना संक्रमित मरीज का इलाज एम्स अस्पताल में चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन