ePaper

Bihar Cabinet Reshuffle : बिहार में कब होगा नीतीश कैबिनेट का विस्तार? JDU के वरिष्ठ नेता ने बताया...

Updated at : 28 Dec 2020 12:27 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Cabinet Reshuffle : बिहार में कब होगा नीतीश कैबिनेट का विस्तार? JDU के वरिष्ठ नेता ने बताया...

Bihar Cabinet Reshuffle 2021, Nitish kumar JDU : बिहार में नीतीश कैबिनेट विस्तार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार फिलहाल टलता नजर आ रहा है. जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पार्टी महासचिव केसी त्यागी ने कैबिनेट विस्तार को लेकर कहा कि इसपर बीजेपी नेताओं से जाकर पूछिए.

विज्ञापन

Bihar Cabinet Vistar : बिहार में नीतीश कैबिनेट विस्तार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार फिलहाल टलता नजर आ रहा है. जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पार्टी महासचिव केसी त्यागी ने कैबिनेट विस्तार को लेकर कहा कि इसपर बीजेपी नेताओं से जाकर पूछिए. बिहार में बीजेपी (Bihar BJP) और जेडीयू मिलकर सरकार तला रही है.

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद केसी त्यागी (KC Tyagi) ने कहा कि नीतीश जी कैबिनेट विस्तार पर पहले ही बोल चुके हैं. अब मंत्रिमंडल विस्तार पर आप सब बीजेपी नेताओं से पूछिए. बिहार में जेडीयू-बीजेपी-हम-वीआईपी की संयुक्त सरकार है.

बिहार में क्यों रुका है विस्तार– मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक बीजेपी और जेडीयू में कैबिनेट विस्तार को लेकर विवाद शुरू हो गया है. बीजेपी और जेडीयू के बीच मंत्रिमंडल विस्तार और पद को लेकर सहमति नहींं बनी है, जिसके बाद अब नए साल में ही कैबिनेट विस्तार (Cabinet Reshuffle) होने की खबर है.

राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चा की मानें तो जेडीयू बिहार सरकार में 50-50 के फॉर्मूले लागू करने की बात कह रही है. वहीं बीजेपी आनुपातिक भागीदारी की मांग कर रही है. इसी कारण कैबिनेट विस्तार की बातें रूक गई है. हालांकि दोनों दलों के नेताओं के बीच बैठक लगातार जारी है.

वहीं अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू विधायकों की तोड़फोड़ से पार्टी गुस्सा गई है. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पार्टी नेता केसी त्यागी ने बीजेपी को अटल धर्म निभाने की नसीहत दी है

Also Read: Bihar News : कौन हैं RCP Singh, जिन पर नीतीश कुमार ने जताया भरोसा, JDU के ‘चाणक्य’ के बारे में जानिए

Posted by : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन