सम्राट कैबिनेट में अनुभव का दबदबा, 35 मंत्रियों में 28 की उम्र 50 पार
सम्राट कैबिनेट के मंत्रियों की तस्वीर
Bihar Cabinet: सम्राट कैबिनेट का विस्तार गुरुवार को हुआ. कैबिनेट में इस बार अनुभव का दबदबा देखने के लिए मिला. एवरेज मंत्रियों की उम्र 55 साल से ज्यादा है. 35 मंत्रियों में से ऐसे 28 मंत्री हैं, जिनकी उम्र 50 साल के पार है.
Bihar Cabinet: सम्राट कैबिनेट में नए चेहरों को मौका देने के साथ-साथ कई पुराने चेहरों के नाम कटे भी हैं. इस बार की कैबिनेट में एक और गौर करने वाली बात यह रही कि कहीं ना कहीं अनुभव का दबदबा देखने के लिए मिला. उम्र के लिहाज से सरकार पूरी तरह अनुभवी चेहरों पर टिकी नजर आती है.
सबसे बड़ा समूह 50 से 59 साल के मंत्रियों का
जानकारी के मुताबिक, नवंबर में चुनाव के दौरान 35 मंत्रियों की एवरेज उम्र करीब 55.4 साल है. मंत्रिमंडल में सबसे बड़ा समूह 50 से 59 साल आयु वर्ग का है. 35 में से 28 मंत्री 50 साल से अधिक उम्र के हैं. 60 साल या उससे अधिक उम्र के 10 मंत्री हैं.
70 साल से अधिक आयु के सिर्फ एक मंत्री शामिल हैं. सबसे युवा मंत्री श्रेयसी सिंह हैं, जिनकी उम्र 34 साल है. उनके बाद दीपक प्रकाश 36 साल की उम्र में मंत्रिमंडल में जगह बनाने वाले दूसरे सबसे युवा चेहरा हैं. दूसरी ओर बिजेंद्र प्रसाद यादव 79 साल की उम्र के साथ सबसे वरिष्ठ मंत्री हैं.
किस साल के कितने मंत्री हैं शामिल?
- 40 साल से कम- 2 मंत्री
- 40 से 49 साल- 5 मंत्री
- 50 से 59 साल- 18 मंत्री
- 60 से 69 साल- 9 मंत्री
- 70 साल से अधिक- 1 मंत्री
- 40 साल से अधिक- 33 मंत्री
- 50 साल से अधिक- 28 मंत्री
- 60 साल या उससे अधिक- 10 मंत्री
- 70 साल से अधिक- 1 मंत्री
Also Read: ‘3 महीने से ठप था काम, अब पटरी पर आएगा’, राजस्व विभाग संभालते ही बोले मंत्री दिलीप जायसवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







