Bihar Breaking News : बिहार के बजट को नीतीश कुमार ने बताया आर्थिक विकास को गति देने वाला

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News : बिहार में राजनीतिक हलचल, बजट, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की आज 28 फरवरी दिन मंगलवार की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

बिहार के बजट को नीतीश कुमार ने बताया आर्थिक विकास को गति देने वाला

बिहार विधानसभा में पेश हुए बजट पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यह आर्थिक विकास को गति देने वाला बजट है. इस बजट में विकास के सभी आयामों पर ध्यान दिया गया है. समाज के हर तबके को इसका लाभ मिलेगा.

दानापुर में दिनदहाड़े लूटपाट

दानापुर के छावनी एरिया में दिनदहाड़े रिटायर्ड कर्मी से लूटपाट हुई है. बाइक सवार दो अपनराधियों ने 5 लाख रुपए लूट लिए हैं

बीपीएससी के जरिए भरी जाएंगी 49 हजार खाली सीटें

विजय चौधरी ने कहा कि बिहार में बीपीएससी के जरिए 49 हजार खाली सीटें भरी जाएंगी. बिहार सरकार जातीय जनगणना करा रही है. मई 2023 तक जातीय जनगणना पूरी हो जायेगी. 10 लाख युवाओं को रोजगार देने की योजना बिहार सरकार की है. इसके साथ ही उन्होंने बिहार में इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी की स्थापना करने की घोषणा की.

बिहार विधानसभा में वित्त मंत्री विजय चौधरी का बजट भाषण जारी

वित्तमंत्री विजय चौधरी साल 2023-24 के लिए बिहार विधानसभा में बजट पेश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार के बजट का आकार 10 वर्षों में तीन गुना हो गया है. विकास दर के मामले में बिहार देश में तीसरे स्थान पर है. विजय चौधरी ने कहा कि अगर हम लोग जोर लगाये तो नबंर एक पर पहुंच सकते हैं. उन्होंने कहा एक बार फिर दोहरे अंक में विकास दर पहुंच गया है. हमें विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए.

उपेंद्र कुशवाहा की विरासत यात्रा आरंभ, बोले- हमारी लड़ाई व्यक्ति से नहीं

चंपारण के भितहरबा आश्रम से उपेंद्र कुशवाहा की विरासत यात्रा मंगलवार को आरंभ हो गयी. बोले- हमारी लड़ाई व्यक्ति से नहीं हैं.

बिहार के शिक्षा मंत्री पर JDU विधायक का पलटवार

बिहार के शिक्षा मंत्री पर जदयू विधायक संजीव सिंह ने पलटवार किया. उन्हें कहा कि खाली डिब्बा, खाली बोतल हैं, शिक्षा मंत्री को कुछ नहीं आता है. वो मेंटली डिसऑर्डर के शिकार हो चुके हैं, मंत्री शिक्षा पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola