Bihar Breaking News Live: जमुई में हार्डकोर नक्सली जोनल कमांडर सुनील मरांडी गिरफ्तार
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
जमुई में हार्डकोर नक्सली जोनल कमांडर सुनील मरांडी गिरफ्तार
जमुई जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. जमुई के पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस बताया कि 22 मार्च को बिहार-झारखंड के हार्डकोर नक्सली जोनल कमांडर सुनील मरांडी के संबंध में सूचना मिली थी. पुलिस और एसएसबी के जवानों ने सयुक्त रूप से चरका पत्थर थाना क्षेत्र के जंगली क्षेत्रों में अभियान चलाया. इस कार्रवाई में नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवानों ने इस कार्रवाई में हार्डकोर नक्सली सुनील मरांडी को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही भारी मात्रा में गोला-बारूद, हथियार और कारतूस की बरामदगी हुई है. गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली सुनील मरांडी जमुई के चकाई थाना के रहने वाला बताया जा रहा है.
पटना हाईकोर्ट से IPS आदित्य की जमानत याचिका खारिज
पटना हाईकोर्ट ने गया के पूर्व एसएसपी आदित्य कुमार की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज करते हुए कोई राहत नहीं दिया. जस्टिस अंजनी कुमार शरण ने अभियुक्त आदित्य कुमार के वरीय अधिवक्ता एसडी संजय को सुनने के बाद ये आदेश दिया. बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने आदित्य एवं अन्य अभियुक्तों के खिलाफ धोखाधड़ी एवं अन्य अपराधों के आरोप में मामला दर्ज किया था. याचिकाकर्ता पर आरोप लगाया गया है कि एक षड्यंत्र के तहत उसके दोस्त ने खुद को पटना हाइकोर्ट का चीफ जस्टिस बता कर राज्य के पुलिस प्रमुख को फोन किया और उनसे आदित्य के खिलाफ दर्ज मामलों को बंद करने के लिए कहा था. हाई कोर्ट ने अपने आदेश में दो न्यायिक अधिकारियों की भी कथित संलिप्तता पाई. इस पूरे मामले को एसीजे जस्टिस सी एस सिंह के समक्ष रखने का आदेश दिया है. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि अदालत के लिए इन दो न्यायिक अधिकारियों के आचरण को गंभीरता से लेने की जरूरत है. न्यायपालिका से सरकार, नागरिकों या इच्छुक समूहों की अन्य शाखाओं द्वारा लगाए गए दबावों से अप्रभावित रहने की उम्मीद है.
दरभंगा में महिला ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव
दरभंगा में महिला ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव.
नालंदा में युवक का मिट्टी में दबा मिला सिर कटा शव
नालंदा में युवक का मिट्टी में दबा मिला सिर कटा शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस.
हथियार के बल पर गैस वेंडर से 30 हजार रुपए की लूट
बिहार के सहरसा जिले में बाईक सवार बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े आशा गैस एजेंसी के वेंडर से हथियार सटा 30 हजार रुपये लूट की घटना अंजाम दिया है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर हुंच बनगांव थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. घटना को लेकर पीड़ित वेंडर मो. सद्दाम आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि वो भरौली निवासी प्रमोद कुमार सिंह को गैस देने गया था.
रोहतास में हिंसक झड़प, खेत में चना उखाड़ने को लेकर हुआ था विवाद
रोहतास- खेत में चना उखाड़ने को लेकर हिंसक झड़प, मारपीट में 5 लोग घायल, अगरेर थाना क्षेत्र के रामगढ़ की घटना.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए