Bihar Breaking News : सीतामढ़ी में मां सीता की बनेगी बड़ी प्रतिमा, रामयाण रिसर्च काउंसिल की बैठक में निर्णय
Bihar Breaking News : बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की आज यानी 23 फरवरी दिन गुरुवार की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत
दानापुर-बक्सर रेलखंड के डुमरांव रेलवे स्टेशन के समीप एक नॉन स्टॉप ट्रेन की चपेट में आकर 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गयी. हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी पोस्ट प्रभारी अजय कुमार सिंह और रेल यात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह मौके पर पहुंचे तथा अज्ञात की पहचान करने को लेकर मशक्कत करने लगे. काफी देर गुजरने के बाद भी मृतक की पहचान नही हो सकी है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि मृतक ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन आया था. किसी कार्यवश रेलवे ट्रैक पर उतरा और इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया. रेल पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया गया.
सीतामढ़ी में मां सीता की बनेगी बड़ी प्रतिमा, रामयाण रिसर्च काउंसिल की बैठक में निर्णय
माता सीता की जन्मस्थल सीतामढ़ी में उनकी भव्य प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा. ये प्रतिमा विश्व में सबसे बड़ी मां सीता की प्रतिमा होगी. ये निर्णय रामायण रिसर्च काउंसिल की बैठक में लिया गया है. सीतामढ़ी सांसद सुनील कुमार पिंटू ने इस बात की जानकारी दी.
पटना में तकनीकी सेवा आयोग के अभ्यर्थियों का हंगामा
पटना में तकनीकी सेवा आयोग के अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया है. बताया जा रहा है कि अभ्यर्थियों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की है. हंगामे को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.
भागलपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव, डिप्टी मेयर के पति को मारी गोली
भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद् के डिप्टी मेयर के पति को अपराधियों ने गुरूवार को गोली मार दी है. डीएसपी गौरव कुमार दोनों घायलों को भागलपुर लेकर पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि भाग रहे एक अपराधी को लोगों ने पकड़ लिया है.
पटना में होलिका दहन में प्लास्टिक और टायर जलाने पर रोक
पटना में होलिका दहन में प्लास्टिक और टायर जलाने पर रोक होगी. होली पर जिला प्रशासन और नगर निगम के द्वारा सख्त निर्देश दिया गया है. नगर निगम का धावा दल सभी वार्ड में जांच करेगा. 650 कचरा प्वाइंट पर होली मिलन कार्यक्रम का भी आयोजन होगा.
शिवहर में अनियंत्रित बोलेरो ने तीन बच्चों को रौंदा
शिवहर में अनियंत्रित बोलेरो ने तीन बच्चों को रौंद दिया. तीनों बच्चे बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. वहीं एक बच्चे की हालत अधिक गंभीर बताई जा रही है. तीनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए