Bihar Breaking News Live: कुख्यात हार्डकोर नक्सली रतू कोड़ा गिरफ्तार, लखीसराय से भागकर जमुई में ली थी पनाह

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

कुख्यात हार्डकोर नक्सली रतू कोड़ा गिरफ्तार

जमुई. गुप्त सूचना के आधार पर लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में सर्च अभियान में कुख्यात हार्डकोर नक्सली रतू कोड़ा को चौड़ीहा गांव से गिरफ्तार किया गया है. उसपर मुंगेर, बांका और जमुई जिले में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस को काफी दिनों से उसकी तलाश थी. जमुई पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली लखीसराय से भागकर जमुई में छुप कर रह रहा था.

पटना हाईकोर्ट से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को राहत, कार्रवाई पर लगाई रोक

पटना हाईकोर्ट ने बिहार के तत्कालीन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद रॉय के विरुद्ध अदालती कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाते हुए बड़ी राहत दी है. जस्टिस संदीप कुमार ने नित्यानंद द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई की. सीजेएम अररिया 13 अप्रैल, 2022 को पुलिस द्वारा 31 अक्तुबर, 2021 के दायर चार्जशीट पर सुनवाई करते हुए संज्ञान लिया. कोर्ट ने थाना प्रभारी को इनके विरुद्ध समन जारी करने का निर्देश दिया. निचली अदालत के इस आदेश के विरुद्ध केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक याचिका दायर की. याचिकाकर्ता के अधिवक्ता नरेश दीक्षित ने कोर्ट को बताया कि जिन प्रावधानों के तहत उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है, वह उन पर लागू ही नहीं होगा.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे गांधी मैदान, स्टॉलों का कर रहे मुआयना

बिहार दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे गांधी मैदान, स्टॉलों का कर रहे मुआयना.

दरभंगा से पांच करोड़ की लूट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

दरभंगा से पांच करोड़ की लूट मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पिछले दिनों सोना कारोबारी डमरू सेठ की दुकान से लुटेरों ने करीब पांच करोड़ के आभूषण व अन्य सामान लूटकर फरार हो गये थे.

मंत्रियों के वेतन-भत्ते 35 हजार तक बढ़े

कैबिनेट की बैठक में कुल 35 एजेंडों को स्वीकृति दी गयी. इसमें राज्य सरकार के मंत्रियों के वेतन-भत्तेमें वृद्धि को मंजूरी दी गयी. वेतन-भत्ते में वृद्धि प्रति माह 30-35 हजार तक की गयी है. अब मंत्रियों का वेतन व भत्ता अब करीब दो लाख 70 हजार रुपये मासिक हो जायेगा

मुखिया की पत्नी व बेटे ने की आत्महत्या

मधुबनी के राजनगर थाना क्षेत्र के कड़हिया पूर्वी पंचायत के मुखिया की पत्नी ने आत्महत्या कर ली. जबकि भागलपुर में कजरैली पंचायत के मुखिया के पुत्र ने पटना में फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola