Bihar Breaking News : होली को लेकर पटना लायी जा रही थी शराब, श्रमजीवी एक्सप्रेस से पुलिस ने किया बरामद
Bihar Breaking News: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
होली को लेकर लायी जा रही थी शराब, पुलिस को देख तस्कर भागा
होली पर्व को लेकर ट्रेनों से शराब को लाने के लिए तस्कर सक्रिय हो गये हैं. पुलिस को देख कर पटना जंक्शन पर 75 लीटर अंग्रेजी शराब को लावारिस हालत में श्रमजीवी एक्सप्रेस के साधारण बोगी में छोड़ कर तस्कर फरार हो गये. जीआरपी ने जांच के क्रम में शराब की खेप को बरामद कर लिया है. इस संबंध में पटना जंक्शन जीआरपी में एक केस भी दर्ज की गयी है.
अपराधियों ने व्यवसायी को मारी गोली
मुजफ्फरपुर में बाइकर्स गैंग ने एक कारोबारी को गोली मार दी है. अपराधियों द्वारा चेन छीनने के दौरान व्यवसायी ने एक बदमाश को पकड़ लिया था जिसे छुड़ाने के लिए दूसरे बदमाश ने गोली चला दी. गोली कारोबारी के पांव में लगी है.
पुराने सचिवालय में सहायक मो. इजाज हैदर की संदिग्ध अवस्था में मौत
पटना के पुराने सचिवालय में सहायक मो. इजाज हैदर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी है. उनका शव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के पास मिला है. हाजिरी बनाने के बाद कार्यालय से निकले थे इजाज हैदर
बजट सत्र को लेकर हो रही उच्चस्तरीय बैठक
बिहार विधानसभा के बजट सत्र को लेकर स्पीकर की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हो रही है. इस बैठक में डीएम और एसएसपी के साथ सभी विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे.
पटना के गायघाट आफ्टर केअर होम मामले की सुनवाई टली
पटना के गायघाट आफ्टर केअर होम की घटना के मामले में सुनवाई 13 मार्च 2023 तक टाल दी गयी है. पटना हाईकोर्ट ने जांच की प्रगति पर असंतोष जाहिर करते हुए यह फैसला लिया है.
भागलपुर में बिजली मीटर रीडर की सड़क हादसे में मौत
भागलपुर में बिजली मीटर के रीडर पंकज कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गयी.बाइक के धक्के से हुई मौत. हादसे के बाद अचेत हालत में लेकर उन्हें मायागंज स्थित JLNMCH अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. सिर में गहरा चोट लगने से मौत हुई है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए