Live Updates

Bihar Breaking News Live: शिक्षा विभाग ने राजभवन को भेजा जवाब, कुलपति के वेतन रोकने के आदेश को नहीं लिया वापस

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस का एकमा स्टेशन पर ठहराव

पटना. यात्रियों की मांग व सुविधा को देखते हुए आगामी नौ सितंबर से गाड़ी संख्या 15203/15204 बरौनी-लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस का प्रायोगिक तौर पर एकमा स्टेशन पर ठहराव किया जायेगा. जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 15203 बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस 1:50 बजे एकमा पहुंचेगी और 2 मिनट बाद 01:52 बजे प्रस्थान करेगी. वहीं गाड़ी संख्या 15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस 1:22 बजे एकमा पहुंचेगी और 02 मिनट बाद 1:24 बजे प्रस्थान करेगी.

शिक्षा विभाग ने राजभवन को भेजा जवाब, कुलपति के वेतन रोकने के आदेश को नहीं लिया वापस

पटना. शिक्षा विभाग ने राजभवन के पत्र का जवाब सोमवार को भेज दिया है. 17 अगस्त को राजभवन ने विभाग को पत्र लिखा था, जिसमें बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के कुलपति और प्रतिकुलपति के वेतन रोकने और उनके वित्तीय अधिकर पर पाबंदी लगाने को गलत बताया था. राजभवन ने कहा था कि यह कुलाधिपति के अधिकार क्षेत्र का अतिक्रमण है. शिक्षा विभाग को ऑडिट कराने का अधिकार है, पर वेतन रोकने का नहीं. राजभवन ने विभाग को कहा था कि कुलपति-प्रतिकुलपति का वेतन रोकने का आदेश वापस ले. इस पर विभाग ने राजभवन को जवाब भेजा है. विभाग ने वेतन रोकने के अपने आदेश को अभी-तक वापस नहीं लिया है. हालांकि, विभाग द्वारा राजभवन को भेजे गये जवाब में क्या आपत्ति उठायी गई है, इस संबंध में कोई भी पदाधिकारी कुछ कहने को तैयार नहीं हैं.

अपहरण का मामला निकला झूठा, मां के साथ गयी किशोरी

गोपालगंज. घर से लापता किशोरी के परिजनों ने आशंका जताते हुए अपहरण का मामला दर्ज कराया था. इधर किशाेरी जब खुद घर लौटी, तो अपने अपहरण से इंकार कर दिया. कटेया थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी अपने घर से 10 दिन पूर्व लापता हो गयी थी. खोजबीन के बाद जब पता नहीं चला, तो स्थानीय थाने में आवेदन दिया. वहां भी कोई नतीजा नहीं निकला, तो अपने ही रिश्तेदार पंचदेवरी के रहने वाले मंटू कुमार के खिलाफ आशंका जाते हुए कोर्ट में मामला दर्ज करा दिया. इधर किशोरी अपने घर लौट आयी. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने किशोरी को न्यायालय में पेश किया, जहां अपहरण का मामला झूठा निकल गया. किशोरी ने बताया कि घटना के दिन उसी से एक गलती हो गयी थी. इसको लेकर उसके परिवार के लोगों ने मारपीट की थी. वह नाराज होकर अपने रिश्तेदारी में उत्तर प्रदेश में चली गयी थी. जब केस होने की जानकारी मिली, तो वह लाैट आयी है. कोर्ट ने उसकी मां को सौंप दिया.

पंखा बनाने के दौरान करेंट लगने से किशोर की मौत

लखीसराय. जिले के रामगढ़ चौक थाना अंतर्गत खड़गवारा गांव में बिजली करेंट लगने से एक किशोर की मौत हो गयी. अमहरा ओपी क्षेत्र के मोरमा गांव निवासी अशोक यादव का 17 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार अपने ननिहाल खड़गवारा आया हुआ था. वह अपने नानी घर में खराब पड़े पंखा को बना रहा था. इसी क्रम में करेंट लगने से वह बेहोश हो गया. नीतीश को बेहोशी की हालत में रामगढ़ पीएससी में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया है. परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में है, लेकिन किशोर के शव को लेकर परिजन उसके गांव मोरमा चले गये हैं.

दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

मोहिउद्दीननगर. बहादुरचक से पुलिस ने चार लीटर देसी शराब के साथ जीवन सहनी को गिरफ्तार किया है. एएलटीएफ प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि उसे पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इधर, हलई पुलिस ने सारंगपुर पश्चिमी पंचायत से शराब तस्करी के आरोपित कंतलाल सहनी को गिरफ्तार किया है. एसआई रंगलाल साह ने बताया कि उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक जख्मी

अमरपुर. अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर पवई गांव के समीप महादेवा पोखर के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार नयाचक गांव निवासी, टुनटुन यादव अपने भाई मुनचुन यादव के साथ सोमवार की संध्या बाइक पर सवार होकर पवई जा रहा था. इसी दौरान महादेवा पोखर के समीप बीच सड़क पर अचानक एक कुत्ता दौड़ गया. जिसे बचाने के क्रम में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी. जिससे बाइक सवार दोनों जख्मी हो गये. दोनों जख्मी का इलाज स्थानीय रेफरल अस्पताल में डॉ अपूर्व आनंद सिंह ने किया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola