Live Updates

Bihar Breaking News Live: मनीष कश्यप से आर्थिक अपराध इकाई कर रही है पूछताछ

Updated at : 18 Mar 2023 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Breaking News Live: मनीष कश्यप से आर्थिक अपराध इकाई कर रही है पूछताछ

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
7:08 PM. 18 Mar 237:08 PM. 18 Mar

मनीष कश्यप से आर्थिक अपराध इकाई कर रही है पूछताछ

मनीष कश्यप को गिरफ्तार करके पटना लाया गया है. इसके बाद उनसे पहले आर्थिक अपराध इकाई द्वारा पूछताछ की जा रही है.

7:08 PM. 18 Mar 237:08 PM. 18 Mar

मनीष कश्यप को गिरफ्तारी के बाद लाया गया पटना

तमिलनाडु मामले में गिरफ्तारी के बाद यूट्यूबर मनीश कश्यप को पटना लाया गया है. मामले में पूछताछ के लिए तमिलनाडू पुलिस की टीम भी पहुंच चुकी है.

7:08 PM. 18 Mar 237:08 PM. 18 Mar

गया के गुरारू में सीओ की मनमानी के खिलाफ लोगों का फुटा गुस्सा

गया के गुरारू प्रखंड के सीओ के खिलाफ लोगों का भड़का गुस्सा. लोगों ने सीओ पर मोटेशन में मनमानी करने का आरोप लगाकर जमकर बवाल काटा है. साथ ही, सीओ को हटाने की भी मांग कर रहे हैं.

7:08 PM. 18 Mar 237:08 PM. 18 Mar

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में भीषण सड़क हादसा, बिहार के चार मजदूरों की कुचलकर मौत

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे में बिहार के चार मजदूरों की कुचलकर मौत हो गयी है. मामले में राहत और बचाव का काम चल रहा है.

7:08 PM. 18 Mar 237:08 PM. 18 Mar

उपेन्द्र का विरासत बचाओ यात्रा के तहत गोह में सभा को करेंगे संबोधित

राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा की विरासत बचाओ यात्रा का औरंगाबाद पहुंच गया है. आज वो गोह में आमजनता को संबोधित करेंगे.

1:17 PM. 18 Mar 231:17 PM. 18 Mar

असम से अगवा दो सगे भाईयों की बरामदगी

असम से अगवा दो सगे भाईयों को वैशाली के महुआ से बरामद किया गया. अपहरण के बाद फिरौती के रूप में 5 लाख की रकम मांगी गयी थी. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

1:17 PM. 18 Mar 231:17 PM. 18 Mar

भागलपुर में पुलिस टीम पर हमला

भागलपुर में पुलिस टीम पर हमले की बात सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार, हत्या व आर्म्स एक्ट समेत आधा दर्जन से अधिक मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम गयी थी. जिसपर पथराव शुरू कर दिया गया. पुलिस के वज्र वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए. दो पुलिसकर्मियों के चोटिल होने की सूचना है. वहीं कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने अभियुक्त को दबोच लिया और बरारी थाना लेकर आई.

1:17 PM. 18 Mar 231:17 PM. 18 Mar

डॉक्टर के बेटे को पुलिस ने सकुशल बरामद किया

मुजफ्फरपुर के कांटी से अगवा किए गए डॉक्टर के बेटे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है.

1:17 PM. 18 Mar 231:17 PM. 18 Mar

गुवाहाटी से अगवा बच्चा बिहार में बरामद

गुवाहाटी से अगवा बच्चा बिहार के वैशाली में मिला है. महुआ थाना क्षेत्र से पुलिस ने बच्चे को बरामद किया है.

1:17 PM. 18 Mar 231:17 PM. 18 Mar

भागलपुर: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिरी कार

भागलपुर के नवगछिया में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गयी. कचहरी के पास पेड़ से टकराकर कार खाई में जा गिरी. जिसके बाद स्थानीय लोग मदद के लिए चालक के पास दौड़े. किसी तरह के जान माल की क्षति नहीं हुई है.

1:17 PM. 18 Mar 231:17 PM. 18 Mar

मोतिहारी में इरशाद अंसारी की गिरफ्तारी

मोतिहारी में इरशाद अंसारी की गिरफ्तारी की गयी .गिरफ्तार इरशाद अंसारी PFI का मुख्य सरगना याकूब उर्फ सुल्तान का खास आदमी माना जाता है.गुप्त सूचना के आधार पर बिहार ATS ने बड़ी करवाई की है.

1:17 PM. 18 Mar 231:17 PM. 18 Mar

मुजफ्फरपुर के कांटी का अपहरण मामला

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र अंतर्गत नया चौक के पास से शुक्रवार को होम्योपैथी चिकित्सक डॉ एसपी सिंह के पुत्र विवेक कुमार (27) का अपहरण कर लिया गया. दिनदहाड़े इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि एक स्कूल के पास उसे बिना नंबर की गाड़ी से जबरन उठा लिया गया. जैसे ही परिजनों को इसकी सूचना मिली, वे विवेक की खोज खबर लेने लगे. कुछ पता नहीं चलने पर विवेक के परिजनों ने इसकी सूचना कांटी पुलिस और पुलिस के वरीय पदाधिकारियों को दी.

1:17 PM. 18 Mar 231:17 PM. 18 Mar

यूट्यूबर मनीष कश्यप ने सरेंडर किया

यूट्यूबर मनीष कश्यप ने सरेंडर कर दिया है. EOU की टीम मनीष कश्यप से पूछताछ कर रही है. EOU के द्वारा आज मनीष कश्यप के घर पर कुर्की जब्ती की जा रही थी.

1:17 PM. 18 Mar 231:17 PM. 18 Mar

पटना में तेज रफ्तार कार पाेल से टकरायी

पटेल गोलंबर से पटना एयरपोर्ट के बीच में शुक्रवार की रात तेज गति से आ रही एक कार अनियंत्रित होते हुए डिवाइडर पर लगे पाेल से टकरा गयी. इसके कारण कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. कार में सवार लोगों को चोटें आयी हैं. पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को सड़क से हटाया.

1:17 PM. 18 Mar 231:17 PM. 18 Mar

पटना के 14 सैंपलों की जांच में एच3एन2 निगेटिव

आरएमआरआइ में एच3एन2 इंफ्लूएंजा वायरस व स्वाइन फ्लू की जांच के लिए चार सैंपल भेजे गये हैं. वहीं, गुरुवार को संस्थान में आये सभी 14 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है.

1:17 PM. 18 Mar 231:17 PM. 18 Mar

बिहार के इन जिलों में आज मौसम को लेकर अलर्ट जारी

बिहार के 23 जिलों में आज शनिवार को आंधी-पानी और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी है. आगामी 20 मार्च तक बारिश और ठनके के आसार बने हुए हैं. पटना के अलावा पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सारण, गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, शिवहर, बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, गया, अरवल, औरंगाबाद, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. इनमें कुछ जगहों पर ऑरेंज अलर्ट भी जारी है.

1:17 PM. 18 Mar 231:17 PM. 18 Mar

बिहार के बेगूसराय में कार ने बाइक को रौंदा, बच्चे की मौत

बिहार के बेगूसराय में एक बेलगाम कार ने बाइक को रौंद दिया जिससे बाइक पर सवार बच्चे की मौत हो गए. मौत के बाद परिजनों ने सड़क जाम कर दिया.भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहदौली गांव स्थित समसा पिपरा पीडब्ल्यूडी पथ पर ये घटना है.

1:17 PM. 18 Mar 231:17 PM. 18 Mar

बिहार का मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शनिवार को बिहार के कई जिलों में आंधी-पानी और ओला गिरने की आशंका है. ओला गिरने का औरेंज अलर्ट जारी किया गया. छिटपुट बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट 20 मार्च तक प्रभावी रहेगा. इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे रहेगी.

1:17 PM. 18 Mar 231:17 PM. 18 Mar

भागलपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा

भागलपुर के पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत गोपालपुर पुलिस ने गोपालपुर व रंगरा थाना क्षेत्र में अवैध हथियार निर्माण व हथियार की खरीद बिक्री के रैकेट का खुलासा किया. एक हथियार तस्कर के पकड़े जाने के बाद उससे पूछताछ की निशानदेही पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गयी. एक के बाद एक करके पूरे रैकेट का खुलासा हुआ और भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए.

1:17 PM. 18 Mar 231:17 PM. 18 Mar

पटना में दो कोरोना मरीज मिले

पटना में लंबे समय बाद मिले दो कोरोना के मरीज पटना. जिले में लंबे समय के बाद दो करोना के मरीज सामने आये हैं. दोनों के सैंपल पीएमसीएच आये थे, जिनकी जांच में कोरोना की पुष्टि हुई है. इसमें एक मरीज इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान, तो दूसरा मरीज खुद पीएमसीएच का है. दोनों मरीज ठीक हैं

6:14 AM. 18 Mar 236:14 AM. 18 Mar

बिहटा व कांटी में अपहरण

बिहटा थाने के कन्हौली गांव के रहने वाले शिक्षक राजकिशोर पंडित के इकलौते बेटे तुषार कुमार का अपराधियों ने अपहरण कर लिया है. अपहर्ताओं ने परिजनों से 40 लाख रुपये फिरौती मांगी है. वहीं मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र अंतर्गत नया चौक के पास से शुक्रवार को होम्योपैथी चिकित्सक डॉ एसपी सिंह के पुत्र विवेक कुमार (27) का अपहरण कर लिया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola