Live Updates

Bihar Breaking News Live: ट्रकों से डीजल चुराते ओवैसी की पार्टी AIMIM का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

नदी में डूबने से महिला की मौत

नवादा नगर पकरीबरमा प्रखंड स्थित सिलौर गांव की एक महिला की मौत नदी में डूब जाने से हो गयी. मौत की खबर सुनते ही पकरीबरमा थाना अध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. बताया जाता है कि मृतका संतोष मांझी की 27 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी प्रखंड पकरीबरमा के सिलौर गांव रहने वाली थी. इनके परिजनों ने बताया कि प्रतिदिन नदी के किनारे बर्तन धोने के लिए महिला जाती थी. नदी में काफी पानी है और अचानक महिला नदी में बर्तन धोने के क्रम में नदी में गिर गयी. इस दौरान महिला की मौत हो गयी.

पानी में डूबने से छात्र की मौत

मोरवा. हलई ओपी क्षेत्र की दरबा पंचायत में एक स्कूली छात्र की पानी में डूबने से मौत हो गयी. उसकी पहचान वार्ड आठ के विनय राम के बेटे अभिनंदन कुमार (7) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह पंचायत के ही एक विद्यालय में पढ़ने के लिए जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में कीचड़ होने के कारण वह एक तरफ बने गड्ढे के किनारे से जा रहा था. इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया, जब तक अगल-बगल के लोग दौड़ कर उसे बचा पाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया. इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

कोलकाता, गुजरात और तेलंगाना से आयेंगे तीन नये जज

पटना हाइकोर्ट के जज जस्टिस मधुरेश प्रसाद कोलकाता हाइकोर्ट के जज होंगे. वहीं जस्टिस सुधीर कुमार सिंह पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट के जज होंगे.सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की कॉलेजियम ने पटना हाइकोर्ट के दो न्यायाधीशों का स्थानांतरण पटना हाइकोर्ट से बाहर दूसरे हाइकोर्ट में करने की अनुशंसा केंद्र सरकार से की है. इसी प्रकार पटना हाइकोर्ट में गुजरात, तेलंगाना और कोलकाता हाइकोर्ट से तीन जजों को यहां न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है. कोलकाता हाइकोर्ट के जज जस्टिस विवेक चौधरी, तेलंगाना हाइकोर्ट की जज जस्टिस जी अनुपमा चक्रवर्ती और गुजरात हाइकोर्ट के जज जस्टिस हेमंत एम प्रच्छक को पटना हाइकोर्ट में स्थानांतरित किये जाने की अनुशंसा केंद्र सरकार से की गयी है. केंद्र सरकार से अधिसूचना जारी होने के बाद सभी स्थानांतरित जज अपने-अपने स्थानांतरण के हाइकोर्ट में योगदान करेंगे. इन सभी न्यायाधीशों का स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर किया गया है.

दो अपहृत किशोरी बरामद

महुआ. महुआ थाना की पुलिस ने अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर दो अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया. दोनों को बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में पेश किया गया. इस संबंध में महुआ थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि सदापुर महुआ गांव से अपहृत किशोरी प्रीति कुमारी तथा जिरवाड़ा गांव से अपहृत आरती कुमारी को बरामद कर लिया गया है. छापेमारी टीम में महिला कांस्टेबल के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी भी शामिल थे.

फरार वारंटी की हुई गिरफ्तारी, भेजा गया जेल

दरौंदा. सूचना के आधार पर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है. एक एक पूर्व के मामले में वारंटी था व काफी दिनों से फरार चल रहा था. किसी ने थाना प्रभारी को सूचना दी कि आरोपित घर पर है. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर बसवरियां टोला से पंकज महतो को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार वारंटी को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया.

ट्रकों से डीजल चुराते ओवैसी की पार्टी AIMIM का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानि AIMIM का जिलाध्यक्ष ट्रकों से डीजल चोरी करवाता था. बिहार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. डीजल चोरी के लिए उसने एक खास गाड़ी तैयार करवायी थी, जो मिनटों में ही दूसरे ट्रक की टंकी से सारा डीजल खींच लेता था. हालांकि गिरफ्तार होने के बाद ओवैसी की पार्टी का जिलाध्यक्ष कह रहा है कि उसे राजनीतिक कारणों से फंसाया गया है. अररिया में कई थानों की पुलिस ने AIMIM के जिलाध्यक्ष रहमत अली के घर पर छापा मारा. अररिया के बथनाहा के चकोरवा स्थित रहमत अली के घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है. स्थानीय डीएसपी रामपुकार सिंह ने मीडिया को बताया कि रहमत अली को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ मामला दर्ज है और उसे जेल भेजा जा रहा है. पुलिस ने इससे ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola