Bihar Breaking News Live: रोहतास में कोरोना के 3 मामले आये सामने, 70 साल के बुजुर्ग सहित दो छात्राएं संक्रमित

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Breaking News Live: बिहार के रोहतास में ओमिक्रॉन सब वेरिएंट के तीन मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि जांच रिपोर्ट में 70 साल के बुजुर्ग सहित जीएनएम स्कूल की दो छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. सभी का होम आईसोलेशन में इलाज चल रहा है. सिविल सर्जन रोहतास डॉक्टर केएन तिवारी ने मामले की पुष्टि की है…. बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

रोहतास में कोरोना के 3 मामले आए सामने, 70 साल के बुजुर्ग सहित दो छात्राएं संक्रमित

रोहतास. बिहार के रोहतास में ओमिक्रॉन सब वेरिएंट के तीन मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि जांच रिपोर्ट में 70 साल के बुजुर्ग सहित जीएनएम स्कूल की दो छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. सभी का होम आईसोलेशन में इलाज चल रहा है. सिविल सर्जन रोहतास डॉक्टर केएन तिवारी ने मामले की पुष्टि की है.

सीतामढ़ी में मिड डे मील खाने के बाद कई बच्चों की तबीयत बिगड़ी

सीतामढी में मिड डे मील की खिचड़ी खाने के बाद करीब 12 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई है. एक साथ इतने बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद स्कूल प्रबंधन और बच्चों के परिजनों में हड़कंप मच गया है. आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना पुपरी प्��खंड क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय तेमहुआ की है.

हज भवन पहुंचे नीतीश कुमार, जदयू के इफ्तार में जुटे कई दलों के नेता

हज भवन पहुंचे नीतीश कुमार, जदयू के इफ्तार में जुटे कई दलों के नेता. हज भवन में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में सैकड़ों रोजेदार शामिल हुए.

सीतामढ़ी के बेलसंड में भीषण अगलगी, एक बच्चे की मौत

सीतामढ़ी के बेलसंड में भीषण अगलगी की सूचना है. एक बच्चे की मौत की सूचना है. घटनास्थल पर एसडीएम समेत कई अधिकारी कैंप कर रहे हैं.

मालगाड़ी की तीन बोगियां हुईं बेपटरी, ट्रेनों का परिचालन बाधित

दरभंगा में मालगाड़ी की तीन बोगियां बेपटरी हुई हैं. दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के मोहम्मदपुर स्टेशन के पास यह हादसा हुआ है. गिट्टी लदी मालगाड़ी की तीन बोगिया पलटने से इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है. रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जांच में जुट गए हैं. हादसे के बाद अप और डाउन दोनों लाइनों पर परिचालन बाधित है और कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी हैं. इस हादसे में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है. फिलहाल रेलवे ट्रैक पर पलटे मालगाड़ी के डिब्बों को हटाने की कोशिश की जा रही है ताकि जल्द से जल्द परिचालन सामान्य हो सके.

बिहार में बड़ा प्रशासनिक तबादला, 26 IPS इधर से उधर

बिहार में बड़ा प्रशासनिक तबादला, 26 IPS और 35 IAS इधर से उधर.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola