Bihar Breaking News Live: औरंगाबाद में आपसी झड़प में गोलीबारी, तीन महिला सहित एक दर्जन जख्मी

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

औरंगाबाद में आपसी झड़प में गोलीबारी

औरंगाबाद के रफीगंज प्रखंड के नीमा वाजिद गांव में मंगलवार को पहले से चली आ रहे आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई. यही नहीं गोली भी चली. इस घटना में दोनों पक्ष से तीन महिला समेत एक दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

मधेपुरा में पुत्र के वियोग में मां ने बेटे की चिता में लगायी छलांग

मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के सुखासन पंचायत स्थित शिवदयालपुर एक दर्द विदारक घटना घटित हुई है, जिसमें पुत्र के वियोग में एक मां ने जलती चिता पर ही छलांग लगा ली. इस बाबत बताया कि सिकेन्द्र यादव के पुत्र ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी. पुत्र की मौत के बाद दोपहर बाद में दाह-संस्कार होने के बाद देर रात बदहवास मां भी अपनी जान देने के लिए श्मशान घाट पहुंची और पुत्र की जलती चिता में कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया. यह बताया गया कि मृतक की मां को श्मशान की ओर जाते देख परिजन और ग्रामीण भी उसके पीछे हो लिये. जैसे ही वह पुत्र के चिता में जैसे ही कूदी वैसे ही दौड़ कर पहुंचे. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे काफी मशक्कत से चिता से खींच कर निकाला. पुत्र की चिता की आग में गंभीर रूप से झुलसी महिला को परिजन और ग्रामीणों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. मेडिकल कॉलेज में भर्ती मृतक की मां हालत काफी गंभीर बतायी गयी है.

जहानाबाद में छह लोग बिजली चोरी करते धराये

जहानाबाद जिले में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विभाग का छापेमारी अभियान जारी है. विभाग के द्वारा बिना कनेक्शन लिए हुए चोरी से बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ बिजली विभाग द्वारा गठित छापेमारी दल ने छह लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ लिया है. उक्त आशय की जानकारी देते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि कनीय विद्युत अभियंता कृष्ण कन्हैया के नेतृत्व में मोदनगंज प्रखण्ड अंतर्गत उमराई बिगहा गांव में मीटर जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान बिजली चोरी करते हुए छह लोगों को पकड़ा गया. पकड़े गये लोगों में शिव यादव पर 10859, मदन यादव पर 18911, योगेंद्र प्रसाद पर 14879, मंजू देवी पर 10910, रामेश्वर यादव पर 11635 एवं सर्विस मिस्त्री पर 11496 रुपये का जुर्माना लगाते हुए ओकरी थाना में प्राथिमिकी दर्ज करायी गयी है.

आरक्षण बढ़ाए जाने के प्रस्ताव पर लगी मुहर

बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार द्वारा आरक्षण बढ़ाए जाने के प्रस्ताव लाए जाने के बाद कैबिनेट की बैठक हुई, जो खत्म हो गयी है. नीतीश कैबिनेट की बैठक में आरक्षण का दायरा बढ़ाए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगी है. आरक्षण का दायरा बढ़ाए जाने के लिए 9 नवंबर को विधानसभा में बिल लाया जाएगा.

पुरी-पटना एक्सप्रेस से छह किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

झाझा में राजकीय रेल पुलिस ने पुरी-पटना स्पेशल ट्रेन की जनरल बोगी से छह किलो गांजा के साथ एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जीआरपी थानाध्यक्ष बृंद कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि उक्त ट्रेन में तस्कर नशीला पदार्थ ला रहा है. इस पर पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने ट्रेन में छापेमारी शुरू की. इस दौरान इंजन के बाद दूसरी साधारण बोगी में जब पुलिस छापेमारी करने गयी तो एक व्यक्ति ने पुलिस से बचकर भागने का प्रयास किया, जिसे पकड़ लिया गया. जब उसकी तलाशी ली गयी, तो उसके पास से मिले काला रंग के पिट्ठू बैग में 2-2 किलोग्राम का 3 पैकेट टेप लिपटा हुआ मिला. जब उसकी जांच की गयी तो उसमें गांजा भरा हुआ मिला. तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

वैशाली में नाव डूबने से किशोर की मौत

वैशाली के देसरी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर में गंगा नदी के ढाब में नाव डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. मृतक पंकज कुमार नयागांव पूर्वी पंचायत के 28 टोला निवासी सोहन राय का पुत्र था. इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार पंकज नाव से अपने पिता को खाना देने दियारा में गया था. खाना खिलाने के बाद पंकज उधर से नाव पर घास आदि लेकर लौट रहा था. बताया जाता है कि नाव पर चार-पांच लोग सवार थे. अचानक पंकज नाव से ढाब के गहरे पानी में गिर गया. नाव पर सवार अन्य लोग तैर कर बाहर निकल गये, जबकि पंकज गहरे पानी में डूब गया. इसकी सूचना मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गयी. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसे पानी से बाहर निकाला और इलाज के लिए महनार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola