Bihar Breaking News Live: बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकली थी मां, सड़क हादसे में गई जान

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

राज्य में डेंगू के नये 235 मरीज मिले

पटना राज्य के सभी 12 मेडिकल कॉलेजों में रविवार को डेंगू के नये 235 मरीज पाये गये हैं. इसके साथ ही 2023 में राज्य में डेंगू मरीजों की संख्या 17 हजार 140 हो गयी है. वहीं केवल नवंबर महीने में डेंगू के 1210 नये मरीज पाये गये हैं. राज्य स्वास्थ्य समिति की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को सबसे अधिक पटना जिले में 160 मरीज पाये गये हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर सीवान और वैशाली में 13-13, तीसरे नंबर पर सारण में 11 और भागलपुर में 10 नये मरीज पाये गये हैं.

साइकिल सवार को गोली मारी

झंझारपुर/अंधराठाढ़ी. थाना क्षेत्र के जमैला गांव के नजदीक एक साइकिल सवार को गोली मारने का मामला सामने आया है. जख्मी युवक जमैला गांव का महेंद्र ठाकुर बताया जाता है. घटना रविवार देर शाम की है. बताया जाता है कि महेंद्र ठाकुर अंधरा बाजार से सैलून की दुकान बंद कर अपने घर जमैला जा रहे थे. जहां जमैला गांव से पहले बधार में पीपल पेड़ के नजदीक अज्ञात लोगों द्वारा गोली मार दी गयी. सड़क से गुजर रहे एक ऑटो चालक ने जख्मी महेंद्र ठाकुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिकी उपचार कर रेफर कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी ने कहा कि घटनास्थल पर पहुंचकर तहकीकात शुरू कर दी गई है. डीएसपी अशोक कुमार ने कहा कि गोलीकांड की सूचना मिली है. वे घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं.

सीएसपी संचालक से डेढ़ लाख लूटे

मोरवा (समस्तीपुर). हलई ओपी क्षेत्र की ररियाही पंचायत के कुमैया चौक पर रविवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर सीएसपी संचालक से डेढ़ लाख रुपये लूट लिये. बताया जाता है कि चौक पर लोगों की भीड़ थी. एसबीआइ के सीएसपी संचालक रितिक कुमार ने बताया कि बदमाशों ने सीएसपी में घुसते ही लूटपाट शुरू कर दी. जब तक कुछ समझ पाते, सभी फरार हो गये. उसके बाद अफरातफरी मच गयी. सूचना पर डीएसपी रविशंकर प्रसाद, इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय, ओपी अध्यक्ष पवन कुमार पहुंच कर जायजा लिया. इधर, लूटपाट के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है. उनका कहना था कि पर्व का समय चल रहा है, जिस तरह बदमाश पिस्टल लेकर दिनदहाड़े भीड़ में घुस कर घटना को अंजाम दे देते हैं, ऐसे में लोगों का बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है. सभी ने पुलिस प्रशासन से व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है.

स्कूल गयी लड़की वापस नहीं आयी घर, केस दर्ज

गया. चंदौती थाना क्षेत्र के कोरमा गांव की एक लड़की की मां ने थाने में आवेदन देकर नाबालिग लड़की के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है.प्राथमिकी में बताया कि 18 अक्तूबर को लड़की चंदौती प्रखंड क्षेत्र के कोरमा गांव में स्थित कोरमा उच्च विद्यालय पढ़ने गयी थी. बेटी के स्कूल से वापस घर नहीं आने पर अपने स्तर से खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं अता-पता नहीं चला. इसके बाद लकड़ी के पिता ने चंदौती थाना क्षेत्र में एक आवेदन कर अपहरण का मामला दर्ज कराया गया. इधर, चंदौती थाने की किरण डाडेल ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

महीनों से फरार अभियुक्त गिरफ्तार

एकंगरसराय(नालन्दा) : करीब पांच महीनों से फरार दहेज कांड के आरोपित थाने के चकलोदीपुर निवासी बीरेंद्र प्रसाद उर्फ सुखु प्रसाद को एकंगरसराय पुलिस ने हिलसा पुलिस के सहयोग से हिलसा थाने के यारपुर से रविवार की अहले सुबह गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि नामजद अभियुक्त बीरेन्द्र प्रसाद उर्फ सुखु प्रसाद अपने रिश्तेदार के श्राद्ध कर्म में हिलसा थाने के यारपुर गाँव गये हुए हैं. जहां हिलसा पुलिस के सहयोग से रविवार की अहले सुबह कई महीनों से फरार चल रहे अभियुक्त बीरेन्द्र प्रसाद उर्फ सुखु को गिरफ्तार कर लिया गया. जिसे हिलसा न्यायालय भेज दिया गया है. अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है.

फरार वारंटी के घर पुलिस ने लगाया इश्तेहार

बैसा. रौटा पुलिस ने कांड संख्या 25/06 के फरार वारंटी के घर पर इशतेहार चिपकाया. अब इसके बाद कुर्की-जब्ती की कार्रवाई होगी. रौटा थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि रौटा थाना कांड संख्या 25/06 के फरार वारंटी नजीर अहमद, मुन्ना, धुव्र लाल हरिजन एवं अरूण भगत के घर रौटा थानाक्षेत्र अंतर्गत रौटा गांव में इश्तेहार चिपकाया गया है.थानाध्यक्ष ने बताया कि अगर अब भी आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसके घर की कुर्की-जब्ती की जायेगी. इश्तेहार लगाने के दौरान पुअनि विनोद कुमार सिंह, पीएसआई मुकेश कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola