Live Updates

Bihar Breaking News Live: डीसीएलआर को बंदोबस्त अधिकारी की भी मिली जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

गांधीघाट और हाथीदह में खतरे के निशान के करीब पहुंची गंगा

पटना. गांधीघाट और हाथीदह में खतरे के निशान के करीब गंगा पहुंच गयी है. गांधी घाट में 48.6 मीटर खतरा का स्तर है जबकि यहां गंगा जल का स्तर 47.2 मीटर पर पहुंच गया है. इसमें शुक्रवार को बढ़ने की प्रवृति जारी रही. हाथीदह में 41.76 मीटर खतरा का स्तर है जबकि यहां गंगा का स्तर 40.9 मीटर तक पहुंच चुका है. हलांकि यहां बढ़ने की बजाय गंगा जल का स्तर गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को स्थिर दिखा.

डीसीएलआर को बंदोबस्त अधिकारी की भी मिली जिम्मेदारी

पटना. राज्य के सभी अनुमंडलों में तैनात भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) को उनके अपने कार्य के अतिरिक्त बंदोबस्त संबंधी कार्य भी सौंपे गये हैं. बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त अधिनियम के अधीन संबंधित अनुमंडल के लिए प्रभारी अधिकारी बंदोबस्त के रूप में काम करने की जिम्मेदारी दी गयी है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दिया है.

यातायात उल्लघंन करने के मामले में 96 वाहन जब्त

पटना यातायात उल्लघंन करने के मामले में ट्रैफिक पुलिस ने 96 वाहन जब्त किया गया. इसमें तीन वाहन ऐसे हैं, जिसमें नंबरों में छेड़छाड़ की गयी थी. इधर, 1220 वाहनों पर 14.39 लाख का जुर्माना किया गया.

गेरुआ नदी में डूबने से युवक की मौत

सन्हौला. थाना क्षेत्र के पूरब बहियार होकर गुजर रही गेरुआ नदी में डूबने से ताड़र गांव के एक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार लक्ष्मण यादव का पुत्र संतोष कुमार यादव (28 वर्ष) दिहाड़ी का काम करने गेरुआ नदी पार बेलसर गांव गया था. गुरुवार की शाम अपने घर ताड़र लौटते समय वह नदी पार करने के दौरान गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूब गया. रात को घर नहीं आने पर सुबह सभी लोग उसको खोजने नदी किनारे गये. बहुत खोजबीन के बाद कुछ दूरी पर उसकी लाश मिली. सूचना पर सन्हौला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया. थाना में यूडी केश दर्ज किया गया है.

लालू यादव से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी

राजद सुप्रीमो लालू यादव से मिलने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचे. यह मुलाकात मीसा भारती के दिल्ली स्थित पंडारा पार्क आवास पर हो रही है. इसमें डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद हैं, जबकि कांग्रेस के तरफ से राहुल गांधी के साथ कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल राव भी लालू से मिलने पहुंचे हैं.

बेगूसराय में घटना की जांच के लिए पहुंचीं आयोग की अध्यक्ष व सदस्य

पटना. बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अश्वमेध देवी और सदस्य डॉ श्वेता विश्वास, प्रो गीता यादव बेगूसराय की घटना की जांच के लिए पहुंचीं. बेगूसराय के चमथा में 10 वर्षीय बच्ची की हत्या की जांच के लिए उनके परिवार से मिलीं. बच्ची के पिता ने सारी घटना की जानकारी टीम को दी. अध्यक्ष ने उन्हें न्याय दिलाने में सहयोग देने का पूर्ण आश्वासन दिया. आयोग की नजर इस मामले पर बराबर रहेगी. अपने स्तर से महिला आयोग इस मामले से संबंधित पदाधिकारी से पत्राचार कर न्याय दिलाने में सहयोग करेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola