Bihar Breaking News Live: बिहार में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
बिहार में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द
बिहार में संभावित बाढ़ को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने राज्य के बाढ़ग्रस्त इलाकों में तैनात सभी सरकारी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है. इस आदेश को नहीं मानने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की भी बात कही गई है.
सुपौल में ठनका गिरने से चार लोग झुलसे, दो लोगों की हुई मौत
सुपौल जिले के मरौना अंचल इलाके में रविवार की सुबह तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गई. मरौना अंचल के नदी थाना क्षेत्र स्थित सिसौनी गांव में वज्रपात से दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि वज्रपात की चपेट में आने से दो अन्य लोग भी बुरी तरह से झुलस कर जख्मी हो गए.
कोर्ट में पेशी से पहले फरार हो गया लूटकांड का आरोपी
नालंदा के बिहारशरीफ में रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे चार बदमाशों ने कैश काउंटर से हथियार के बल पर 20 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए थे, हालांकि इस दौरान स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था.
पूर्व सांसद पप्पू यादव के पिता की हालत बिगड़ी
पूर्व सांसद पप्पू यादव के पिता की हालत बिगड़ी. पटना के पारस हॉस्टिटल में भर्ती कराया गया.
वैशाली में करंट लगने से राजद नेता की मौत
वैशाली में करंट लगने से राजद नेता की मौत हो गयी है. बताया जा रहा है कि वो टूटे तार के संपर्क में आ गए थे. मृतक महनार थाना क्षेत्र के मानिकपुर की है.
गोपलगंज में ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
गोपालगंज में एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया है. कुचायकोट पुलिस ने बल्थरी चेकपोस्ट पर इस ट्रक को पकड़ा है. शराब पंजाब से दरभंगा ले जायी जा रही थी. पुलिस ने शराब के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए