Bihar Breaking News Live: आरा में शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 858 लीटर शराब जब्त
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
एनएच 31 पर डिवाइडर से टकराई कार, मां-बेटा जख्मी
बेगूसराय से खगड़िया लौटने के दौरान एनएच 31 पर लाखो दुर्गा स्थान के समीप कार डिवाइडर से टकरा गयी. कार पर सवार मां-बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी मां बेटा को इलाज के लिए लाखो सहायक थाना की पुलिस अस्पताल पहुंचाया. घटना शुक्रवार दोपहर की बतायी जा रही है. बेगूसराय जिले के लाखो दुर्गा स्थान के समीप एक बाइक सवार को बचाने के दौरान आगे चल रही मारुति के चालक ने अचानक ब्रेक ले लिया. जिससे कारण मारुति कार के पीछे चल रही दूसरी मारुति कार ने आगे चल रही कार में जोरदार ठोकर मार दी. आगे वाली कार डिवाइडर में टकरा गयी. कार पर बैठे मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद पीछे चल रही दूसरी कार के चालक और एक अन्य सवार कार छोड़कर फरार हो गया. घायल की पहचान चंद्रभूषण सिंह की पत्नी मालती देवी एवं उनके पुत्र के रूप हुई. पुलिस दोनों मारुति कार को कब्जे में लेकर लाखो सहायक थाना में लाया.
बांका में दो बाइक की आमने -सामने की टक्कर में चालक जख्मी
बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के चौकर गांव के समीप दो बाइक की आमने सामने के टक्कर में एक बाइक चालक जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार रजौन थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी बाबुलाल सिंह अपनी पुत्री के साथ बाइक से सलेमपुर होते हुए अमरपुर की ओर आ रहे थे. इसी दौरान चौकर गांव के समीप सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक में टक्कर हो गयी. जिससे बाइक चालक बाबुलाल सिंह जख्मी हो गया. घटना की जानकारी जख्मी की पुत्री ने फोन से अपने परिजनों को दिया. सूचना मिलते ही जख्मी के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और इलाज के लिए जख्मी को अमरपुर रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां डॉ अपूर्व कुमार के द्वारा जख्मी का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया.
भोजपुर जिले में पुलिस ने 858 लीटर शराब की जब्त
आरा. शराब के खिलाफ चलाये गये विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. एसपी के निर्देश पर जिले की सात थानों की पुलिस ने मिलकर 657.36 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 201 लीटर देसी शराब बरामद की, जिसमें से अकेले खवासपुर ओपी थाना की पुलिस ने 657.36 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक ट्रैक्टर भी बरामद की. वहीं, इसके अलावे मुफस्सिल थाना पुलिस ने 70 लीटर देसी शराब, नवादा थाना पुलिस ने 11 लीटर देसी शराब, कृष्णगढ़ ओपी थाना पुलिस ने 20, बड़हरा थाना पुलिस ने 20, इमादपुर थाना पुलिस ने 40, गीधा ओपी पुलिस ने 40 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है. बड़हरा पुलिस ने एक बाइक, ईमादपुर पुलिस ने एक बाइक भी जब्त किया है.
करेंट की चपेट में आने से किसान मौत
गया के नरावट गांव के भीम यादव का 21 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार की करेंट से मौत हो गयी. इस संबंध में परिजनों ने बताया कि बधार में धान का पटवन करने गये थे. पंप सेट मशीन चालू कर घर वापस आ रहे थे कि इसी दौरान बांस के ऊपर टंगा बिजली का तार व बांस रोशन कुमार पर गिर गया. इससे मौके पर ही मौत हो गयी. बधार में पटवन का कार्य कर दूसरे किसान ने घंटों बाद देखा.
नालंदा में हत्या का आरोपी दोषी करार, चार को सुनाई जाएगी सजा
बिहारशरीफ व्यवहार न्यायालय के एडीजे सात धीरेंद्र कुमार ने हत्या के मामले में एक आरोपित को दोषी करार दिया है. मामले में सजा का ऐलान 4 सितंबर को होगा. आरोपित सूरज कुमार नूरसराय थाना क्षेत्र के मेयार गांव का निवासी है. मामले में सभी 9 लोगों ने गवाही दी थी. मुकदमे के सूचक नूरसराय थाना क्षेत्र के मेयार गांव निवासी रामबली पंडित के अधिवक्ता ने बताया कि 23 मार्च 2021 को संध्या छह बजे सूचक के पुत्र धनंजय पंडित घर से गांव में घूमने के लिए निकला था. देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजन उसे खोज बिन करने लगे. इसी दौरान गांव के ही गली में घायल अवस्था में पाया. इसके शरीर से खून निकल रहा था. इसके बाद सभी लोग उसे उठाकर अपने घर पलंग पर लिटा दिया. इसी दौरान आरोपित अन्य लोगों के साथ आए और घायल धनंजय को पलंग पर से नीचे गिरा दिया और भाग गया. इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए पटना ले गए जहां उसकी मौत हो गई थी.
सहरसा में कमला बलान के बाढ़ के पानी में डूबने से महिला की मौत
सहरसा के महिषी क्षेत्र के घोंघेपुर पंचायत के वार्ड नंबर पांच सोहरवा महादलित टोला निवासी विनोद सादा की 35 वर्षीया पत्नी सुलेखा देवी का कमला बलान नदी के बाढ़ के पानी में डूबने से प्राणांत हो गया. मिली जानकारी के अनुसार महिला निजी काम से अपने घर से पश्चिमी कोसी तटबंध के पचभिंडा चौक जा रही थी. सड़क पार करने में पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबती चली गयी व पानी में दम घुटने से दम तोड़ दिया. महिला के असामयिक निधन से गांव में मातम का माहौल बना है. स्थानीय लोगों ने सीओ व थाना को मामले की जानकारी दी व पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम में भेजने की कागजी खानापूर्ति करने में जुटी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए