Bihar Breaking News : सहरसा में गिरा निर्माणाधीन पूल, तीन मजदूरों की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

विज्ञापन

सहरसा में गिरा पूल 

सहरसा में निर्माणाधीन पूल गिरने से मची अफरा तफरी, तीन मजदूरों की हालत गंभीर.

शराब की होम डिलीवरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

पटना पुलिस ने शराब की होम डिलीवरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पत्रकार नगर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया

नालंदा में सड़क हादसा 

नालंदा के गिरियक में सड़क हादसे में एक युवक की मौत और एक व्यक्ति जख्मी. यहां बाइक से जा रहे युवकों को पिकअप वैन ने कुचल दिया.

औरंगाबाद में मिला कोरोना का एक नया केस, युवक निकला पॉजिटिव

औरंगाबाद में कोरोना का एक नया मामला सामने आया है. शहर के पठान टोली इलाके के एक युवक को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम डॉ कुमार मनोज ने बताया कि 2056 लोगों की जांच में एक व्यक्ति को पॉजिटिव पाया गया है. उस पर निगरानी रखी जा रही है. गौरतलब है कि महीनों बाद कोरोना संक्रमण से संबंधित मामला सामने आया है. देश के दूसरे इलाकों में मरीज मिलने से बिहार के भी जिलों में जांच अभियान तेज किया गया है.

कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा के आवास पर बैठक

कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा के आवास पर बैठक चल रही है. बैठक में कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा भी पहुंचे है. इस दौरान कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा हम एमएलसी चुनाव नहीं लड़ेंगे. बैठक में सरकार को सदन में घेरने की तैयारी को लेकर चर्चा की गयी.

पटना के गांधी घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़

आज गंगा दशहरा हैं. मान्यता के मुताबिक आज ही के दिन जेठ मां के दशवी को मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थी. कहा जाता है की मां गंगा के धरती पर आने के बाद राजा भागीरथ के पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी. आज जो भी श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगता है. पूजा अर्चना करता है. मां गंगा उसके सारे कष्ट हर लेती है. आज पटना के गांधी घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola