पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन में 50 मीटर तक घसीटा, मौत, पटना-मोकामा मेन रोड जाम किया

Updated:
विज्ञापन

बाढ़ के बहराम गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर पटना-मोकामा फोरलेन को पांच घंटे तक जाम किया।

विज्ञापन

Road Accident : बाढ़ थाना क्षेत्र के बहराम गांव के पास फोरलेन पर बलिंदर कुमार नामक उर्फ बालाजी युवक की अज्ञात वाहन के टक्कर से मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार बलिंदर कुमार सुबह फोरलेन पर सड़क किनारे से पैदल जा रहे थे, इसी दौरान पीछे से आ रहा अज्ञात वाहन उन्हें अपने चपेट में ले लिया. करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया. जिससे उसकी मौत मौके पर हो गयी. बलिंदर कुमार बहरामा गांव के रहने वाले बताये जाते हैं. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों में मुआवजे की मांग को लेकर पटना-मोकामा फोरलेन को जाम कर दिया है. जाम करीब पांच घंटे तक रहा. इस दौरान कई किलोमीटर दूर तक दोनों साइड वाहनों की कतार लग गयी पुलिस ने बहुत ही मशक्कत के बाद लाश को कब्जे में लिया और जाम हटाया.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन