सड़क हादसे में मारे गये दोनों युवकों के परिजनों से मिलीं सांसद मीसा भारती, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

Updated:
विज्ञापन

पीड़ित परिजनों से मिलतीं मीसा भारती

पाटलिपुत्र सांसद मीसा भारती ने मनेर के जमुनीपुर गांव के पास सड़क दुर्घटना में मारे गए दो युवकों विक्की और कुणाल के परिजनों से मुलाकात कर दुख व्यक्त किया. उन्होंने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया.

विज्ञापन

Patna News : मनेर के जमुनीपुर गांव के पास दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में मारे गये जीवराखन टोला निवासी विक्की और कुणाल के परिजनों से पाटलिपुत्र सांसद मीसा भारती ने मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट की. सांसद ने जीवराखन टोला गांव पहुंचकर दोनों मृतकों के परिवार वालों से मुलाकात की और दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया. उन्होंने परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

हादसे में दो युवकों की हुई थी मौत

बताया गया कि दो दिन पूर्व जमुनीपुर गांव के पास सड़क दुर्घटना में विक्की और कुणाल की मौत हो गयी थी. हादसे के बाद से ही दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है. सांसद मीसा भारती ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और दुख व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया.

सांसद के सामने लोगों ने रखी स्थानीय समस्याएं

परिजनों से मुलाकात के बाद क्षेत्र के कई लोगों ने मनेर की विभिन्न समस्याओं से सांसद को अवगत कराया. लोगों ने स्थानीय स्तर पर जरूरी विकास कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर सांसद से पहल करने का आग्रह किया. सांसद ने लोगों की समस्याएं सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया.

इस मौके पर पार्षद अखिलेश यादव, प्रदीप कुशवाहा, विजय यादव, रणधीर यादव सहित कई लोग मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन