Bihar Breaking News Live: 11 अक्टूबर को छपरा आएंगे अमित शाह, JP के जयंती समारोह में होंगे शामिल
Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ
11 अक्टूबर को छपरा आएंगे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17 दिनों बाद एक बार फिर से बिहार आ रहें हैं. 11 अक्तूबर को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उनकी जन्मभूमि सिताब दियारा में एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इसी कार्यक्रम में शिरकत करने वो बिहार आ रहे हैं.
पटना IIT में बाढ़ को लेकर हुआ कार्यक्रम का आयोजन
पटना IIT में बिहार में बाढ़ के विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री संजय झा शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जल संसाधन मंत्री ने छात्रों से बाढ़ की समस्या पर की तकनीक बनाने की अपील.
लखीसराय में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम
लखीसराय के लठिया कोड़ासी जंगल से सर्च ऑपरेशन के दौरान कोबरा टीम ने आईडी बम बरामद को बरामद किया है. मामला पीरी बाजार थाना क्षेत्र का है.
उत्तर प्रदेश की युवती से मधुबनी में सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया
यूपी की एक युवती से मधुबनी में सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में महिला सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि कांड में शामिल जयनगर थाने के दो जवान फरार बताये जा रहे हैं.
पटना JDU कार्यालय में पार्टी के वरीय नेताओं ने की बैठक
पटना जदयू कार्यालय में पार्टी के वरीय नेताओं ने बैठक की, बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान और जनसंपर्क संवाद कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई. इसके अलावे पार्टी नेताओं ने कार्य कर्ताओं व नेताओं को बयान बाजी से परहेज करने की हिदायत दी है.
सड़क दुर्घटना में 10वर्षीय छात्र की मौत
सीतामढ़ी- सड़क दुर्घटना में 10वर्षीय छात्र की मौत. स्कूल से लौट रहे छात्र की ऑटो से गिरकर मौत. नानपुर थाना के धरमपुर गांव का मामला
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए