Bihar Breaking News LIVE: पटना सिटी में तेल कारोबारी की हत्या, बेटे और एक कर्मचारी को भी मारी गोली
Bihar Breaking News LIVE: पटना के रानी तालाब के थाना प्रभारी के ठिकानों पर EOU छापेमारी कर रही है . तत्कालीन थाना प्रभारी सतीश कुमार के पटना एवं आरा के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. ऐसी तमाम खबरें पढ़ें prabhatkhabar.com के Breaking News में..
भवन निर्माण इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी
मोतिहारी के भवन निर्माण इंजीनियर के 3 ठिकानों पर छापेमारी करते हुए 5 लाख कैश और ज्वेलरी जब्त की है. निगरानी मुख्यालय को इनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की सूचना मिली थी. तीनों ठिकानों पर अगले कई घंटों तक निगरानी का सर्च ऑपरेशन जारी रहने की संभावना है.
ट्रक की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत
सासाराम के शिवसागर में एनएच पर ट्रक की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत हो गयी. मृतक अनीता देवी कैमूर जिला के सोनहन की निवासी थी. हादसे में बाइक चला रहा एक अन्य युवक भी जख्मी हो गया. घायलों को इलाज़ के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.
पटना यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में मारपीट
पटना यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में मारपीट. हॉस्टल और बाहर के छात्रों के बीच जमकर हुई मारपीट में कई छात्र जख्मी हो गए, जख्मी छात्रों को इलाज के लिए पीएमसीएच में एडमिट कराया गया है.
मुंगेर में किसान हत्या, गांव में तनाव का माहौल
मुंगेर के टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के दास टोला जगतपुरा गांव में 60 वर्षीय महेश दास की हत्या कर दी गई. पुरानी दुश्मनी के मामले में पीट-पीटकर हत्या की गयी. गांव में तनाव का माहौल है मौके पर दो थानों की पुलिस पहुंची है.
बिहार के पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी का भागलपुर अदालत में आत्मसमर्पण
आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के पुराने मामले में बिहार के पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी ने भागलपुर अदालत में आत्मसमर्पण किया. वह 2009 में भागलपुर संसदीय सीट से राजद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था. इसी दौरान उनपर आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन का एक मामला दर्ज हुआ था.
रोहतास में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
रोहतास के शिवसागर स्टेशन मोड़ के NH-2 पर बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी. बाइक पर पति-पत्नी सवार थे. टक्कर में पत्नी की मौत हो गयी वहीं पति घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए