Bihar Breaking News Live : पुलवामा में घर की छत गिरी, बिहार के दो मजदूरों की मौत
Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ
सदर एसडीओ के बॉडीगार्ड ने की आत्महत्या
छपरा में सदर एसडीओ के बॉडीगार्ड ने की आत्महत्या. गोली मारकर ले ली अपनी ही जान.
वज्रपात के चपेट में आने से महिला घायल
मधुबनी- अरेर थाना क्षेत्र के एकतारा गांव में वज्रपात के चपेट में आने से महिला घायल, सदर अस्पताल में घायल महिला इलाजरत
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पटना दौरा
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पटना दौरा. 3:00 बजे पटना एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे धर्मेंद्र प्रधान. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से करेंगे मुलाकात. बीजेपी कार्यालय भी जाएंगे केंद्रीय मंत्री.
विधानसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
पटना- विधानसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित. अग्निपथ योजना के विरोध में विपक्ष का हंगामा. सदन को नहीं चलने दे रहा है विपक्ष.
विधानसभा में विपक्ष का हंगामा
सदन स्थगित होने के बाद जब 12 बजे फिर से शुरू हुई तो बिहार विधानसभा में अग्निपथ का विरोध जारी रहा. विपक्षी विधायकों ने वेल में आकर नारेबाजी की. ऐसे ही हालात विधान परिषद में भी दिखे.
पुलवामा में घर की छत गिरी, बिहार के दो मजदूरों की मौत
पुलवामा में घर की छत गिरी. बिहार के दो मजदूरों की मौत. दोनों मृतक सिवान के रहने वाले थे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए