Bihar Breaking News Live: आरा में अपराधियों ने मां बेटे को मारी गोली, मोतीहारी में बैंक लूट
Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ
आरा में अपराधियों ने मां बेटे को मारी गोली
आरा के गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव में हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुस कर मां–बेटे को मारी गोली, पूर्व के विवाद में बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम. गंभीर स्थिति में आरा रेफर, पुलिस कर रही है मामले की जांच.
मोतीहारी में बैंक लूट
मोतिहारी: बाइक पर सवार होकर आये नकाबपोश अपराधियो ने बैंक को लूटा. चकिया के गवन्द्रा में है उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा. मौके पर पहुंची चकिया थाना पुलिस.
चोरी करते दो युवकों को पीटा
गोपालगंज- गौशाला में चोरी करते पकड़े गये दो युवकों को गौशाला मालिक ने बंधक बनाकर पीटा. पुलिस ने बंधक बने युवकों को किया गिरफ्तार. नगर थाने के वीएम कॉलोनी वार्ड 20 की घटना
पटना के कई थानेदार का तबादला
पटना के कई थानेदार का तबादला. कोतवाली थानाध्यक्ष सुनिल सिंह बने मोकामा थानाध्यक्ष. मोकामा थानाध्यक्ष को कोतवाली का थाना प्रभारी बनाया गया. कई दूसरे थानेदारों की भी की गई है पोस्टिंग. पटना के 7 थाना प्रभारी का तबादला अपने हरकतों की वजह से चर्चा में रहने वाले सचिवालय थानाप्रभारी को सचिवालय थाना प्रभारी के पद से हटाया गया. भागीरथ प्रसाद सचिवालय थानाध्यक्ष और संजीत कुमार को कोतवाली थानाध्यक्ष बनाया गया.
सड़क हादसे में मौत
पटना के फुलवारी शरीफ में एम्स के सामने डीएवी स्कूल में अपनी पहली कक्षा में पढ़ने वाली बेटी आसना को छोड़ वापस लौट रहे महिला को एम्स के मुख्य गेट के सामने ही बेलगाम रफ्तार से जा रहे बालू लोड ट्रैक्टर ने कुचल दिया. बुरी तरह कुचल दी गई महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई.
भोला यादव के आवास पहुंचे दो वकील
पटना- भोला यादव के आवास पहुंचे दो वकील. लालू प्रसाद परिवार से जुड़े है दोनों वरिष्ठ वकील.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए