Live Updates

Bihar Breaking News LIVE: पटना में टला विमान हादसा, टेकऑफ से पहले स्पाइस जेट के विमान को रनवे पर रोका गया

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

विज्ञापन

टेकऑफ से पहले रोका गया विमान

पटना से गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट संख्या SG 3724 को रनवे पर टेकऑफ के ठीक पहले रोका गया. स्पाइसजेट के इस विमान को खराबी की वजह से रोका गया है.

बेटे ने की मां की हत्या 

गोपालगंज में एक बेटे ने धारदार हथियार से काटकर अपनी मां की हत्या कर दी है. जमीन को लेकर विवाद होने के बाद घटना को दिया अंजाम.

जमुई में चाचा भतीजा के बीच झड़प, भतीजो ने पीट-पीटकर की हत्या

जमुई से बड़ी खबर सामने आ रही है. चाचा भतीजा के बीच भूमि विवाद के बीच झड़प हो गया. इस दौरान भतीजे ने चाचा को पीट-पीटकर हत्या कर दी. यह घटना सिंकन्दरा थाना क्षेत्र के तुलाडीह की है.

गोपालगंज में शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

गोपालगंज पुलिस ने 70 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. स्कूटी में छुपाकर ले जा रहा था. इस दौरान कुचायकोट के बलथरी चेक पोस्ट पर पुलिस ने जांच की तो 70 बोतल विदेशी शराब रखा हुआ था.

पटना निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई

पटना में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की. ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के कई ठिकानों पर छापेमारी की है. आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी की है. भारी मात्रा रुपये और कई संपत्ति के कागजात बरामद किया गया है.

महिला के पेट से निकला नौ किलो का ट्यूमर

पटना. राजस्थान के जोधपुर की रहने वाली 35 साल की रेखा के पेट से नाै किलो का बिनाइन ट्यूमर निकाला गया है. महावीर मंदिर न्यास द्वारा संचालित महावीर आरोग्य संस्थान में डाॅ खुशबू कुमारी और डाॅ संजीव की टीम ने चार घंटे तक जटिल सर्जरी के बाद महिला के पेट से सिस्ट को निकाला दिया. महावीर आरोग्य संस्थान की स्त्री एवं प्रसव रोग विशेषज्ञ डॉ खुशबू कुमारी ने बताया कि महिला का पेट नौ माह के गर्भ की तरह बड़ा हो गया था. इससे महिला की आंत और पेशाब की थैली सिस्ट से मिल गयी थी. सिस्ट से दोनों को अलग करने के बाद सिस्ट को निकाला गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola