मुजफ्फरपुर में लूटेरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, बिहार में कोरोना के 2768 नये मरीज
Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ
बिहार में कोरोना के नये 2768 मरीज
बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के नये 2768 मरीज मिले हैं, वहीं कोविड-19 से संक्रमित 4496 व्यक्ति ठीक हुये हैं. सबसे अधिक पटना जिले में 424 व्यक्ति संक्रमित पाये गये हैं. दूसरे नंबर पर बेगूसराय में 252, तीसरे नंबर पर समस्तीपुर 193, चौथे नंबर पर मुजफ्फरपुर 125, पांचवे नंबर पर सहरसा 121, छठे नंबर पर मधेपुरा 118, सातवें नंबर पर सारण में 113, आठवें नंबर पर भागलपुर में 102, नवें नंबर पर पूर्वी चंपारण में 98 और दसवें नंबर पर बांका में 93 व्यक्ति पॉजीटिव पाये गये हैं.
बिहार बोर्ड: इंटर व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा की तैयारी
बिहार बोर्ड: इंटर व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2022 को लेकर तैयारी जारी है. परीक्षा हॉल में प्रत्येक बेंच पर अधिकतम दो परीक्षार्थी ही बैठेंगे. कोविड-19 महामारी संक्रमण के बचाव के लिए एक बेंच से दूसरे बेंच के बीच प्रर्याप्त दूरी रखी जाये. परीक्षा आयोजित करने के लिए किसी परीक्षा केंद्र पर आवश्यकतानुसार यदि बेंच डेस्क की कमी होती है, तो संबंधित प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा इसकी समुचित व्यवस्था, अन्य विद्यालयों से की जायेगी. प्
एसआइटी की छापेमारी में दो गिरफ्तार
छपरा. मकेर व अमनौर में संदेहास्पद स्थिति में 15 लोगों की मौत के मामले में गठित एसआइटी ने रविवार को अमनौर, डेरनी व मकेर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर इस मामले के दो अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है.
बिहार में अगले 48 घंटे हल्की से मध्यम बारिश
बिहार में अगले 48 घंटे हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. जहानाबाद,नवादा,भोजपुर और सारण में ओला वृष्टि का पूर्वानुमान जारी किया गया है.
मुजफ्फरपुर मुठभेड़ पर बोले एसएसपी
पेट्रोल पंप व बाइक एजेंसी लूटने पहुंचे अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. आत्मरक्षा में की फायरिंग में तीन बदमाशों को गोली लगी है. कुल आठ की गिरफ्तारी की गयी है. पांच हथियार, एक बोलेरो और एक बाइक बरामद है. दो अपराधी फरार हुए हैं. उनकी गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है.
जयंतकांत, एसएसपी
मुजफ्फरपुर में अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़
मुजफ्फरपुर में अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है. बरुराज के फुलवरिया चौक की घटना बतायी जा रही है. साहेबगंज और बरुराज पुलिस ने कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार, बदमाश एक शोरूम लूटने आए थे और पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई. इसमें चार लूटेरों के जख्मी होने की सूचना है जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए