Bihar Breaking News LIVE: बड़हिया में ट्रेनों के ठहराव को लेकर 35 घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

विज्ञापन

बड़हिया में ट्रेनों के ठहराव को लेकर 35 घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त

बड़हिया स्टेशन पर 10 ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर रविवार को शुरू हुआ आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन सोमवार की शाम को समाप्त हो गया. इस प्रदर्शन के कारण 35 घंटों तक परिचालन बंद रहा.

5 साल की सजा और 1 लाख का जुर्माना

शिवहर व्यवहार न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय सह विशेष न्यायालय उत्पाद रविंद्र कुमार की अदालत ने शराब बनाने के मामले में एक व्यक्ति को 5 साल की सजा और 1 लाख का जुर्माना लगाया.

चलती ट्रेन से मोबाइल झपट कर भागा युवक

जहानाबाद- चलती ट्रेन से मोबाइल झपट कर भागा युवक. स्थानीय लोगों ने युवक को GRPF के किया हवाले. पटना-गया रेलखंड के स्वराजपुरी कॉलोनी के पास की घटना.

जमुई में 3 थानाध्यक्ष का हुआ तबादला

जमुई में 3 थानाध्यक्ष का हुआ तबादला. गिद्धौर के नए थानाध्यक्ष बने शंकर दयाल राव. राजवर्धन कुमार मलयपुर के बने नए थानाध्यक्ष. सिमुलतला के नए थानाध्यक्ष बने विध्यानंद कुमार. जमुई पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने दी जानकारी.

मुखिया से मांगी 10 लाख रुपए की रंगदारी

मोतिहारी. मुखिया से मांगी 10 लाख रुपए की रंगदारी. रंगदारी नहीं देने पर मारपीट कर 25 हजार रुपए छीने. मुखिया ने 3 लोगों पर थाना में दिया आवेदन. तुरकौलिया प. पंचायत के मुखिया हैं रामजन्म पासवान.

AK 47 मामले में फैसला दो दोषियों को 10 साल की सजा

मुंगेर. चर्चित AK 47 मामले में फैसला दो दोषियों को 10 साल की सजा. एडीजे बिपिन कुमार द्वारा सुनाया गया सजा.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola