Bihar Breaking News LIVE: गोपालगंज में अंतरराज्यीय लूट गिरोह के 11 बदमाश धराए
Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ
गोपालगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
गोपालगंज में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय लूट गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. अपराधियों के पास से 4 बाइक, 2 देसी कट्टा,7 ज़िंदा कारतूस बरामद हुए हैं.
कल से खुल जायेगा कैंपस, सिलेबस पूरा करने पर होगा जोर
पटना विश्वविद्यालय समेत तमाम विश्वविद्यालय, कॉलेज व शैक्षणिक संस्थान सोमवार से खुल जायेंगे. अभी ऑफलाइन ही कक्षाएं आयोजित की जायेंगी जब तक कि राज्य सरकार से कोई गाइडलाइन नहीं आता है. हालांकि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा. फिलहाल तेजी से सिलेबस को पूरा करने पर जोर होगा. क्योंकि विगत डेढ़ वर्षों से सत्र पीछे चल रहा है. सरकार से अगर कोई गाइडलाइन आता है तो ऑनलाइन कक्षाएं होती रहेंगी. उस दौरान कॉलेज खुले रहेंगे, शिक्षक आयेंगे लेकिन छात्र वर्चुअल क्लास करेंगे.
बांका में ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौत
बांका में ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौत हो गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. अमरपुर थाना के महादेव स्थान की घटना बतायी जा रही है.
सोमवार से पटना में आठवीं कक्षा तक के बच्चों का स्कूल बंद
पटना डीएम के जारी किये गये आदेश में ये साफ किया गया है कि बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. बच्चों की सेहत पर शीतलहर के कारण बुरा असर पड़ सकता है. इसलिये आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए पटना के स्कूल बंद रहेंगे. यह आदेश 3 जनवरी यानी सोमवार से ही प्रभावी हो जाएगा. बता दें कि पटना समेत पूरे बिहार को ठंड ने जबरदस्त तरीके से अपने आगोश में ले लिया है.
8 जनवरी तक पटना के स्कूल बंद
पटना के स्कूलों को 8 जनवरी तक के लिए बंद रखने का फैसला लिया गया है. पटना जिला प्रशासन ने ठंड को देखते हुए ये फैसला लिया है.
यूरिया खाद की किल्लत से किसान हो रहे परेशान
बिहार के कई जिलों में खाद को लेकर किसानों की परेशानी बढ़ गई है. यूरिया नहीं मिलने से किसान निर्धारित दर से दोगुना राशि देकर ब्लैक में खरीद रहे हैं. खाद की कालाबाजारी जारों पर चल रही है. किसानों ने जैसे-तैसे डीएपी को ब्लैक मार्केट से खरीद कर गेहूं की बोआई की और पानी के बाद यूरिया खाद के लिए मारे मारे फिर रहे हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए