पटना में नकली नोट संग तस्कर धराया, पुलिस ने जाली नोट भी किया बरामद
Bihar Breaking News LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में भोजपुर के कोइलवर के तत्कालीन अंचलाधिकारी अनुज कुमार के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गयी. राज्य की Latest News पढ़ें Prabhatkhabar.com पर
नकली नोट का तस्कर धराया
राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्जी मोड के सेंट माइकल स्कूल के पास से नकली नोट के तस्कर को प��लिस ने दबोचा है. पकड़ा गया अविनाश कुमार दस हजार के नकली नोट के साथ धराया है.
पटना में छापेमारी, शराब पीते धराये लड़के
पटना में शराबबंदी को लेकर कर्रवाई की गई है. आशियाना इलाके के होटल में छापेमारी की गई है. भागलपुर से आये कुछ लोगों को पकड़ा गया है. मौके पर से शराब की बोतलें बरामद की गई है.
शराबबंदी: मुंगेर में कार्रवाई
मुंगेर: टेटिया बंबर थाना की पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के समदा जंगल में अवैध शराब निर्माण बिक्री के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया जिसमें दो भट्टी को ध्वस्त करते हुए 35 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया.
पटना में छापेमारी
शराबबंदी को लेकर पटना में प्रशासन एक्शन में है. गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में पुलिस ने रेड मारा है. इस दौरान स्थानीय लोगों से भी तस्करों के बारे में जानकारी ली जा रही है.
पटना: होटल बुकिंग के लिए अंडरटेकिंग अनिवार्य
शराबबंदी को लेकर पटना जिला प्रशासन ने बड़ा निर्देश जारी किया है. होटल या हॉल की बुकिंग के लिए अब अंडरटेकिंग अनिवार्य कर दिया गया है.
सासाराम में 3 बच्चियां नदी में डूबीं
कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा नहाने के दौरान सासाराम में 3 बच्चियां नदी में डूब गयी. जिसमें एक बच्ची की मौत हो गयी जबकि दो की हालत गंभीर है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए