Bihar Breaking News LIVE: पटना नगर निगम में चल रही हड़ताल खत्म, युद्ध स्तर पर कार्य में जुटे सफाई कर्मी

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News LIVE: हाजीपुर के नगर पर्षद महनार के वार्ड संख्या छह लाहौरी चक में एक ही परिवार के तीन बच्चों को उल्टी दस्त के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया गया. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

विज्ञापन

पटना हाईकोर्ट में तेजप्रताप यादव के तलाक की सुनवाई टली

लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के लिए अब 8 सितंबर तक इंतजार करना होगा. पटना हाईकोर्ट के द्वारा सुलह की कोशिश नकाम होने के बाद गुरुवार को इसपर फैसला आने की बात कही जा रही थी लेकिन जस्टिस आशुतोष कुमार के निजी कारणों से सुनवाई पूरी नहीं हो सकी.

पटना नगर निगम में चल रही हड़ताल खत्म, युद्ध स्तर पर कार्य में जुटे सफाईकर्मी

पटना नगर निगम में नगर निगम के सफाई कर्मियों का हड़ताल समाप्त हो गया है. राजधानी में अब सफाई कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. बता दें किपटना नगर निगम सहित सभी नगर निकायों के कर्मचारी बीते शनिवार से हड़ताल पर थे.

BPSC 67 वीं PT परीक्षा में नहीं लागू होगा परसेंटाइल सिस्टम

BPSC 67वीं की पीटी परीक्षा ब पुराने पैटर्न पर ही होगी. दो दिन के बदले परीक्षा एक दिन में ही ली जायेगी. BPSC के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि जब परीक्षा एक ही दिन में होगी तो परसेंटाइल सिस्टम लागू नहीं होगा.

पटना में स्वास्थ्य केंद्र के लिपिक को विजिलेंस टीम ने घूस लेते दबोचा

पटना से सटे दनियावां स्वास्थ्य केंद्र के एक लिपिक को विजिलेंस की टीम ने घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा है. जानकारी के मुताबिक लिपिक अजय प्रसाद को टीम ने 18 हजार की घूस लेते दबोचा है.

पटना में बदमाशों ने व्यापारी से तीन लाख रुपये लूटे 

पटना के बाइपास इलाके में बदमाशों ने एक व्यापारी से दिन दहाड़े तीन लाख रुपये लूट लिए. पीड़ित व्यापारी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है. फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फूटेज को खंगाल रही है.

कटिहार में युवक की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर फेंका मिला शव

कटिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है. अपराधियों ने गला रेतकर एक युवक की हत्या कर दी है. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चिकनी टोला गांव की है. युवक की लाश रेलवे ट्रैक के पास मिली. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola