Bihar Board Result: बिहार बोर्ड के 12वीं के टॉपर्स को मिलता है ये फायदा, यहां देंखे रिजल्ट से जुड़ी अपडेट

Bihar Board Result: बिहार बोर्ड के रिजल्ट की आज घोषणा हो गई है. टॉपर्स के वेरिफिकेशन का काम पूरा हो चुका है. बिहार विघालय परीक्षा समिति की ओर से जल्द ही 10वीं के रिजल्ट की भी घोषणा होने वाली है. 12वीं के टॉपर्स की सूची तैयार के बाद रिजल्ट की भी घोषणा हो गई है.
Bihar Board Result: बिहार बोर्ड के रिजल्ट की आज घोषणा आज घोषणा हो गई है. टॉपर्स (Toppers) के वेरिफिकेशन (Verification) का काम पूरा हो चुका है. बिहार विघालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से जल्द ही 10वीं के रिजल्ट की भी घोषणा होने वाली है. 12वीं के टॉपर्स की सूची तैयार कर ली गई है. साथ ही कॉपी चेक के बाद टॉपर्स के इंटरव्यू के काम को पूरा कर लिया गया है. मालूम हो कि बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रिजल्ट की घोषणा की है. इस रिजल्ट को http://biharboardonline.bihar.gov.in/ पर चेक किया जा सकता है.
गौरतलब है कि 12वीं की परीक्षा को पास करने के लिए 33 फीसदी अंक होना चाहिए. इसके अलावा प्रैक्टिकल (Practical) में 40 फीसदी अंक का होना जरुरी है. साथ ही प्रैक्टिकल वाले विषयों में लिखित में 30 फीसदी अंक होना चाहिए. वहीं किसी भी विषय में अगर छात्र दस प्रतिशत नंबरों से फेल हुए है, तो उन्हे ग्रेस अंक (Grace Marks) के साथ पास किया जा सकता है. साथ ही दो से ज्यादा विषयों में कम नंबर लाने पर पास नहीं हो सकते है. लेकिन अगर टॉपर्स की बात करें तो टॉपर्स को सरकार की ओर से कई फायदे दिए जाते है.
Also Read: Bihar Board Result: बिहार बोर्ड इंटर के रिजल्ट में है गलती, न हो परेशान, तुरंत होगा सुधार, जानें पूरा प्रोसेस
सरकार पहले स्थान प्राप्त करने पर टॉपर को एक लाख का नगद पुरस्कार देती है. इसके अलावा एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर भी टॉपर्स को दिया जाता है. आपको बता दें कि दूसरा स्थान हासिल करने वाले टॉपर को 75,000 रुपये का नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर दिया जाता है. इससे संबंधित अधिक विवरण BSEB की ओर से जारी किया गया है. गौरतलब है कि एक फरवरी से 11 फरवरी तक इंटर की परीक्षा का आयोजन किया गया था. वहीं इस साल भी बिहार बोर्ड ने सबसे पहले इंटर की परीक्षा की घोषणा की है.
Published By: Sakshi Shiva
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




