Bihar Board : इंटर में स्पॉट राउंड एडमिशन की तिथि बढ़ी, अब 15 अक्टूबर तक नामांकन का मौका

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Oct 2022 7:39 PM

विज्ञापन

बिहार बोर्ड ने कहा है कि शिक्षण संस्थान के प्राचार्य रिक्त सीटों से संबंधी सूचना अपने कॉलेज या विद्यालय में न्यूनतम तीन स्थलों पर प्रदर्शित करेंगे. स्पॉट राउंड के तहत 30 सितंबर से दो अक्तूबर तक शिक्षण संस्थानों को एडमिशन लेना था लेकिन अब बोर्ड से राहत देते हुए एडमिशन तिथि 15 अक्तूबर तक बढ़ा दी है.

विज्ञापन

Bihar Board : इंटर एडमिशन फॉर्म भरने से वंचित स्टूडेंट्स को बिहार बोर्ड ने एक और मौका दे दिया है. स्टूडेंट्स के हित को ध्यान में रखते हुए स्पॉट एडमिशन की तिथि 10 से 15 अक्तूबर तक बढ़ा दी गयी है. इससे पहले स्पॉट राउंड के तहत 30 सितंबर से दो अक्तूबर तक शिक्षण संस्थानों को एडमिशन लेना था लेकिन अब बोर्ड से राहत देते हुए एडमिशन तिथि 15 अक्तूबर तक बढ़ा दी है.

रिक्त सीटों का विवरण तीन जगहों पर होगा प्रकाशित

बोर्ड ने कहा है कि शिक्षण संस्थान के प्राचार्य रिक्त सीटों से संबंधी सूचना अपने कॉलेज या विद्यालय में न्यूनतम तीन स्थलों पर प्रदर्शित करेंगे. स्पॉट एडमिशन के इच्छुक स्टूडेंट्स जिस संकाय और विषय में सीट रिक्त है, वहां एडमिशन के लिए प्राचार्य से मिल कर अनुरोध करेंगे और संबंधित प्राचार्य रिक्त सीटों पर स्टूडेंट्स का एडमिशन ले सकेंगे. सीबीएसइ, सीआइएससीइ और अन्य बोर्ड से सफल स्टूडेंट्स भी स्पॉट एडमिशन करवा सकते हैं.

undefined
स्लाइड अप का विकल्प लेकर एडमिशन नहीं लेने वाले पुन: भरें फॉर्म

बोर्ड ने कहा है कि ओएफएसएस एडमिशन प्रक्रिया के तहत प्रथम व द्वितीय सूची में चयनित और नामांकित स्टूडेंट्स, जिन्होंने एडमिशन के बाद स्लाइड अप का विकल्प दिया था, लेकिन स्लाइड अप वाले संस्थान में अंतिम रूप से एडमिशन नहीं ले सके, ऐसे स्टूडेंट्स को सूचित किया जाता है कि उनका पूर्व में लिया गया एडमिशन स्वत: रद्द हो गया है और उन्हें स्पॉट राउंड के तहत एडमिशन लेने के लिए फिर से ऑनलाइन आवेदन करना होगा, अन्यथा वे 2024 इंटर वार्षिक परीक्षा में शामिल होने के योग्य नहीं होंगे.

नामांकित स्टूडेंट्स का अपडेशन 16 तक जरूरी

इसके साथ स्पॉट एडमिशन के तहत जिन स्टूडेंट्स का एडमिशन स्कूल या कॉलेज द्वारा ससमय अपडेट नहीं किया जा सका था, उन्हें पुन: ओएफएसएस के तहत ऑनलाइन आवेदन (शुल्क सहित) देना होगा. प्रत्येक दिन एडमिशन के बाद संबंधित स्कूल व कॉलेज ओएफएसएस पोर्टल पर प्रत्येक नामांकित स्टूडेंट्स का नामांकन अपडेट करेंगे और सभी नामांकित स्टूडेंट्स का अंतिम रूप से ऑनलाइन अपडेशन 16 अक्तूबर तक करना सुनिश्चित करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन