ePaper

Bihar Board Result: बिहार बोर्ड इंटर के रिजल्ट में है गलती, न हो परेशान, तुरंत होगा सुधार, जानें पूरा प्रोसेस

Updated at : 21 Mar 2023 3:57 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Board Result: बिहार बोर्ड इंटर के रिजल्ट में है गलती, न हो परेशान, तुरंत होगा सुधार, जानें पूरा प्रोसेस

Bihar Board Result: बिहार बोर्ड के रिजल्ट का ऐलान हो चुका है. मालूम हो कि टॉपर्स के वेरिफिकेशन का काम पूरा हो चुका है. 12वीं के छात्र के रिजल्ट का इंतेजार खत्म हो चुका है. आज 12वीं के रिजल्ट के घोषणा हो गई है.

विज्ञापन

Bihar Board Result: बिहार बोर्ड (Bihar Board) के रिजल्ट की घोषणा हो गई है. मालूम हो कि टॉपर्स (Toppers) के वेरिफिकेशन (Verification) का काम पूरा हो चुका है. 12वीं के छात्र अपने रिजल्ट (Result) का इंतेजार कर रहे थे. आज 12वीं के रिजल्ट के घोषणा हो चुकी है. आपको बता दें कि http://biharboardonline.bihar.gov.in/ पर छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. वहीं इससे पहले छात्रों का आसंर की (Answer Key) जारी किया गया था. वहीं अब रिजल्ट की घोषणा हो गई. मालूम हो कि 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने 12वीं की परीक्षा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन (Registration) किया था. इनमें छह लाख 36 हजार चार सौ 32 छात्राएं थी. साथ ही छह लाख 81 हजार सात सौ 95 छात्र इसमें शामिल थे.

सबसे पहले इंटर का रिजल्ट

गौरतलब है कि एक फरवरी से 11 फरवरी तक इंटर (Intermediate) की परीक्षा का आयोजन किया गया था. जानकारी के अनुसार इस साल भी बिहार बोर्ड ने सबसे पहले इंटर के रिजल्ट की घोषणा की है. बिहार बोर्ड ने ऑनलाइन रिजल्ट (online result) की घोषणा की है. सभी छात्र ऑनलाइन अपना रिजल्ट देख सकते है. ऑनलाइन के बाद छात्रों के स्कूलों में उनका रिजल्ट भेजा जाएगा. छात्र अपने स्कूलों से भी अपना रिजल्ट ले सकेंगे. वहीं अगर रिजल्ट में कोई गलती होती है, तो उसमें सुधार के लिए अप्लाई किया जा सकेगा.

Also Read: Bihar 12th board result 2023 Live:
जारी हो गई बिहार बोर्ड 12वीं इंटर रिजल्ट की डेट? जानें कब आ रहे नतीजे

ऐसे मिलेगी मार्कशीट

रिजल्ट में सुधार के लिए बिहार विघालय परीक्षा समिति की ओर से नोटिफिकेशन जारी होगा. बिहार बोर्ड बारहवीं के रिजल्ट को http://biharboardonline.bihar.gov.in/ पर चेक किया जा सकेगा. वेबसाअट के होम पेज लेटेस्ट अपडेट के लिंक करने के बाद BSEB इंटर रिजल्ट पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से चेक किया जा सकता है. मालूम हो कि रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और रोल कोड की सहायता से लॉगइन (Login) किया जा सकेगा. लॉगइन हो जाने के बाद रिजल्ट सामने आ जाएगा.

Published By: Sakshi Shiva

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन