Bihar Board 10th 12th Model Paper 2021: सभी प्रकार के प्रश्नों में विकल्पों की संख्या हुई दोगुनी, समझिये BSEB का क्या है नया कन्सेप्ट
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 Jan 2021 11:32 AM
एक से 13 फरवरी तक इंटर की परीक्षा चलेगी. 13 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल होंगे. मैट्रिक की परीक्षा 17 से 24 फरवरी तक चलेगी. इसमें 15 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे.
पटना. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शुक्रवार को इंटर और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2021 के लिए मॉडल पेपर जारी कर दिया है. मॉडल पेपर से साफ हो गया है कि इस बार प्रश्नों की संख्या विकल्प के तौर पर और बढ़ा दी गयी है.
2021 की वार्षिक परीक्षा में सभी खंडों में दोगुने प्रश्न पूछे जायेंगे, लेकिन स्टूडेंट्स को उसमें से आधे का ही जवाब देना है. वार्षिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ, लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में विकल्पों की संख्या को दोगुना कर दिया गया है.
बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर मॉडल पेपर उपलब्ध है. मैट्रिक के 18 और इंटर के आठ विषयों का मॉडल पेपर अब तक अपलोड किया जा चुका है.
कोरोना महामारी के कारण 2021 में इंटर और मैट्रिक परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को यह सुविधा दी जा रही है. अब मैट्रिक में विज्ञान विषय का प्रश्नपत्र 35 पेज का होगा, वहीं, संस्कृत विषय का 21 पन्ने का प्रश्नपत्र होगा.
गौरतलब है कि एक से 13 फरवरी तक इंटर की परीक्षा चलेगी. 13 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल होंगे. मैट्रिक की परीक्षा 17 से 24 फरवरी तक चलेगी. इसमें 15 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे.
मैट्रिक में साइंस में 110 प्रश्न पूछे जायेंगे. इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की संख्या 80 है, लेकिन स्टूडेंट्स को केवल 40 प्रश्नों का ही जवाब देना होगा. लघु उत्तरीय प्रश्न 24 और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की संख्या छह रहेगी.
जबकि लघु उत्तरीय 24 प्रश्नों में से फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी से आठ-आठ प्रश्न पूछे जायेंगे. सभी में से 4-4 का जवाब देना है. उसी तरह से छह दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में से दो-दो प्रश्न फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी से पूछे जायेंगे.
प्रत्येक विषय से एक-एक प्रश्न का जवाब देना है. यानी 110 में से छात्रों को 55 प्रश्नों का जवाब देना है. वहीं, मैट्रिक में गणित विषय में 138 प्रश्न पूछे जायेंगे. इनमें 100 प्रश्न वस्तुनिष्ठ रहेंगे, जिसमें से 50 का जवाब देना है. 30 प्रश्न लघु उत्तरीय रहेंगे, जिनमें 15 प्रश्नों का जवाब देना है और 8 प्रश्न दीर्घ उत्तरीय होंगे, जिसमें चार प्रश्नों का जवाब देना है.
यानी 138 में से 69 प्रश्नों का जवाब स्टूडेंट्स को देना है. अन्य विषयों में भी यही कॉन्सेप्ट लागू रहेगा. वस्तुनिष्ठ प्रश्न एक अंक, लघु उत्तरीय प्रश्न दो अंक और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पांच-पांच अंकों के होंगे.
-
1. हर छात्र को 79 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे.
-
2 .गणित में कुल 138 प्रश्न पूछे जाएंगे. इनमें से 69 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे.
-
3. इनमें 100 Objective Questions, 30 Short Questions एवं आठ प्रश्न दीर्घ Long Answers होंगे.
-
4. इंटर Biology में 96 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें 70 वस्तुनिष्ठ, 20 लघु और 6 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे.
-
5. प्रत्येक छात्र को 48 प्रश्नों का उत्तर देना होगा.
-
6. विज्ञान में 110 प्रश्न पूछे जाएंगे.
इंटर में फिजिक्स, केमिस्ट्री, जीवविज्ञान विषय से कुल 96 प्रश्न पूछे जायेंगे. इसमें वस्तुनिष्ठ 70, लघु उत्तरीय 20 और दीर्घ उत्तरीय 6 प्रश्न रहेंगे. इसमें 48 प्रश्न का उत्तर देना होगा. जिसमें वस्तुनिष्ठ के 35, लघु उत्तरीय 10, और दीर्घ उत्तरीय तीन प्रश्न होंगे. इंटर गणित विषय में 138 प्रश्न पूछे जायेंगे. इसमें 69 प्रश्न का जवाब देना होगा.
-
1. इंटर में गणित में 138 प्रश्न होंगे, जिनमें से 69 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे.
-
2. इंटर जीवविज्ञान (Biology) में 96 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें 70 वस्तुनिष्ठ, 20 लघु और 6 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे.
-
3. प्रत्येक छात्र को 48 प्रश्नों का उत्तर देना होगा.
परीक्षा की तिथि : पहली पाली : दूसरी पाली
17 फरवरी : विज्ञान : विज्ञान
18 फरवरी : गणित : गणित
19 फरवरी : सामाजिक विज्ञान : सामाजिक विज्ञान
20 फरवरी : अंग्रेजी : अंग्रेजी
22 फरवरी : मातृभाषा : मातृभाषा
23 फरवरी : द्वितीय भारतीय भाषा : द्वितीय भारतीय भाषा
24 फरवरी : ऐच्छिक विषय : ऐच्छिक विषय
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










