बिहार की हवा हुई जहरीली, सबसे खतरनाक मोतिहारी का AQI 242, पटना सहित इन शहरों का जानें इंडेक्स

बिहार की हवा जहरीली हो गई है. कई शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स काफी खराब है. इसमें मोतिहारी सबसे टॉप पर है. वहीं, पटना का AQI 178 है, जो सबसे खराब की श्रेणी में आता है. इसके साथ ही कई शहर भी वायु प्रदुषण से काफी प्रभावित है.
पटना. बिहार वासियों के लिए एक अच्छी खबर नहीं आई है. एयर क्वालिटी इंडेक्स जारी किया गया है. इसमें बिहार के कई शहरों का हवा बहुत ही खराब स्थिति में है. इसमें पटना, मुजफ्फरपुर, गया सहित कई शहर शामिल हैं. मोतिहारी का सबसे खराब हवा है. जिसका इंडेक्स 242 है. खराब एक्यूआई वाले शहर में सांस संबंधित बीमार लोगों की परेशानी बढ़ जाती है.
बिहार के एयर क्वालिटी इंडेक्स में सबसे खराब मोतिहारी का हाल है. मोतिहारी का एयर क्वालिटी इंडेक्स 242 अभी है. दूसरे नंबर पर बेतिया है. जिसका इंडेक्स 241 है. वहीं, पटना का इंडेक्स 178 है. इनके अलावा भी कई शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स बहुत ही खराब है. ये बिहार के लोगों के लिए चिंताजनक स्थिति है. इससे सांस सबंधित बीमारी की संभावना बढ़ जाती है.
बता दें कि वायु गुणवत्ता सूचकांक, यह दरअसल एक नंबर होता है जिसके जरिए हवा का गुणवत्ता पता लगाया जाता है. साथ इसके जरिए भविष्य में होने वाले प्रदूषण के स्तर का भी पता लगाया जाता है. एयर क्वालिटी इंडेक्स ( AQI ) को लेकर एक पैमाना तय किया गया है. एक्यूआई 100 के नीचे होने पर ही अच्छा माना जाता है. 100 से ऊपर होने पर हवा खराब मानी जाती है. प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगता है. इससे सांस संबंधित बीमार लोगों की परेशानी बढ़ जाती है.
शहर – एक्यूआई
मोतिहारी – 242
बेतिया -241
दरभंगा – 227
मुजफ्फरपुर – 210
समस्तीपुर – 199
गोपालगंज -191
हाजीपुर – 180
पटना – 178
पूर्णिया – 169
बेगूसराय – 166
भागलपुर – 156
गया – 154
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




