Bhojpuri Video Song: होली से पहले खेसारी लाल और यामिनी के हॉट गाने ने लगायी आग, बोल्ड अदाओं पर फैंस बोले...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Feb 2023 8:56 AM
Bhojpuri Video Song: होली के त्योहार में अब कुछ दिन ही बाकी है. इस तैयारी में आम और खास जुट गए हैं. मौके को देखते हुए भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ने भी पूरी तैयारी कर ली है. खेसारी लाल और यामिनी का एक नया हॉट वीडियो गाना रिलीज होगा है. गानें का टाइटल गरम गोदाम है.
Bhojpuri Video Song: होली के त्योहार में अब कुछ दिन ही बाकी है. इस तैयारी में आम और खास जुट गए हैं. मौके को देखते हुए भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ने भी पूरी तैयारी कर ली है. खेसारी लाल और यामिनी का एक नया हॉट वीडियो गाना रिलीज होगा है. गानें का टाइटल गरम गोदाम है. गाना रिलीज होते वायरल हो गया है. इसे एक दिनों में दो मिलियन लोगों ने देखा है. यामिनी सिंह की हॉट अदाओं को देखकर उनके फैंस के पसीने छूट रहे हैं. इस गाने को सारेगामा हंगामा भोजपुरी पर रिलीज किया गया है.
गाने के बोल लोगों को काफी पसंद आ रहा है. इसके साथ ही, यामिनी सिंह के बोल्डनेस का तड़का लोगों को खुब भा रहा है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि होली की खुमारी में ये गाना लोगों के सिर चढ़कर बोलेगा. भोजपुरी होली सॉन्ग गरम गोदाम को खेसारी लाल यादव और नेहा राज ने गाया है. इस गाने के लिरिक्स भागीरथ पाठक के हैं. फिल्म में म्यूजिक शुभम राज का है. इस गाने का कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा हैं. दोनों की बोल्ड अदाओं को देखकर फैंस लगातार वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं.
खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह का ये गाना युवाओं को खास पसंद का आ रहा है. गानें दोनों की बेहतरीन केमेस्ट्री देखने को मिल रही है. इस गाने में प्यार के रंग के साथ होली का गुलाल भी देखने को मिल रहा है. इस जोड़ी को फैंस साथ में काफी पसंद कर रहे हैं. इस गाने ने रिलीज होते ही अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया है. होली के रंग में रंगे सितारे फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं. इस गाने को बोल्ड बनाने के लिए यामिनी पानी में भीगी हुई भी नजर आ रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










