अक्षरा सिंह ने प्राइवेट वीडियो लीक मामले में तोड़ी चुप्पी, बोलीं- लोग चाहते है दूसरी आकांक्षा दुबे बन जाऊं

Bhojpuri News: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के एमएमएस लीक होने की खबरों की खूब चर्चा हो रही है. इसी बीच अभिनेत्री की प्रतक्रिया सामने आई है.
Bhojpuri News: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के एमएमएस लीक होने की खबरों की खूब चर्चा हो रही है. इसी बीच अभिनेत्री की प्रतक्रिया सामने आई है. आपको बता दें कि अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा का जाना माना नाम है. अभिनेत्री के करोड़ों लोग दीवाने है. अक्षरा सिंह ने अपने जीवन में कई हिट फिल्मे दी है. अपनी दमदार अभिनय के साथ ही अपने गाने के लिए भी अभिनेत्री छाई रहती है. उनके गाने रिलीज के साथ ही वायरल हो जाते है. सोशल मीडिया पर सभी अभिनेत्री पर खूब प्यार लूटाते है. उनकी तस्वीर से लेकर वीडियो तक सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते है.
अभिनेत्री के चाहने वाले अक्सर उनकी तारीफ करते है. हाल ही में खबर आई की अभिनेत्री का एमएमएस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. साथ ही यह भी कहा गया कि वीडियो में अभिनेत्री अपने बॉयफ्रेंड के साथ है. वहीं, इस खबर के सामने आने के बाद अभिनेत्री की प्रतिक्रिया सामने आई है. अक्षरा का कहना है कि वायरल वीडियो से उनका कुछ लेना देना ही नहीं है. अभिनेत्री के अनुसार साल 2018 से ही एक गैंग उनके पीछे पड़ा है.
Also Read: आकांक्षा दुबे के वीडियो को मिले 210 मिलियन व्यूज, आत्महत्या करने वाली भोजपुरी अभिनेत्री का ये गाना हुआ वायरल..
अक्षरा ने जानकारी दी है कि वह इस खबर को पढ़ने के बाद परेशान हो चुकी है. उनकी चुप्पी का गलत फायदा उठाया जा रहा है. उन्होंने कहा है कि किसी को भी ऐसी झूठी खबर फैलाने का अधिकार नहीं है. अभिनेत्री के अनुसार साल 2018 से ही एक गैंग उनके पीछे पड़ा है. जो उन्हें काम करने नहीं देना चाहता है. उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या लोग यह चाहते है कि वह दूसरी आकांक्षा दूबे बन जाएं. अक्षरा ने यह भी कहा है कि वह बहुत मजबूत है और वह हार नहीं मानेगी.
Published By: Sakshi Shiva
Also Read: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां ने CM योगी से की CBI जांच की मांग, एडीएम सिटी को सौंपा पत्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




