ePaper

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां ने CM योगी से की CBI जांच की मांग, एडीएम सिटी को सौंपा पत्र

Updated at : 05 Apr 2023 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां ने CM योगी से की CBI जांच की मांग, एडीएम सिटी को सौंपा पत्र

Bhojpuri News: आकांक्षा दुबे की मां ने अभिनेत्री के मौत मामले में CBI जांच की मांग की है. आपको बता दें कि अभिनेत्री की मां ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यह मांग की है.

विज्ञापन

Bhojpuri News: आकांक्षा दुबे की मां ने अभिनेत्री के मौत मामले में CBI जांच की मांग की है. आपको बता दें कि अभिनेत्री की मां ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यह मांग की है. अभिनेत्री की मां मधु दुबे के वकील ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र एडीएम सिटी को सौंपा है. मालूम हो कि आकांक्षा दुबे वाराणसी के एक होटल में 26 मार्च को मृत पाई गई थी. इसके बाद अभिनेत्री के परिजनों ने सिंगर समर सिंह और इसके भाई के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है. साथ ही वाराणसी के सारनाथ थाने में गायक के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया है.

गायक समर सिंह की तलाश जारी

वकील शशांक शेखर मिश्र ने कहा कि एक साजिश के तहत आकांक्षा की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है. वहीं, सात दिनों के बाद भी गायक समर सिंह और उनके भाई फरार है. इनकी तलाश में पुलिस लगातार जुटी है. पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस ने इस मामले में अबतक बिहार, मुंबई से लेकर उत्तर प्रदेश तक छापेमारी की है. लेकिन आरोपी गायक समर सिंह का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है.

Also Read: भोजपुरी गायक पर आकांक्षा दुबे की हत्या का आरोप, जानें कौन हैं समर सिंह
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

वहीं, आपको बता दें कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है. इसके बाद कई सवाल खड़े हो गए है. अभिनेत्री के पेट से संदिग्ध भूरा पदार्थ बरामद हुआ है. अभिनेत्री खबरों में छाई हुई है. सभी लगातार आकांक्षा की ही चर्चा कर रहे है. बता दें कि पुलिस के साथ ही आम लोग लंबे समय से पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतेजार कर रहे थे. इसके बाद अब अभिनेत्री का पोस्टमार्टम रिपोर्ट सभी के सामने है.

Also Read: आकांक्षा दुबे के वीडियो को मिले 210 मिलियन व्यूज, आत्महत्या करने वाली भोजपुरी अभिनेत्री का ये गाना हुआ वायरल..

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन