ePaper

Bhojpuri Actor पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, पांच नवंबर को कोर्ट में होंगे पेश, पत्नी ने दर्ज कराया था केस

Updated at : 29 Oct 2022 4:02 PM (IST)
विज्ञापन
Bhojpuri Actor पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, पांच नवंबर को कोर्ट में होंगे पेश, पत्नी ने दर्ज कराया था केस

Bhojpuri Actor पवन सिंह की मुश्किलें बढ़ गयी है. पत्नी ने तलाक के बाद खर्च से जुड़ा एक नोटिस दिया था. इसमें उत्तर प्रदेश के एक स्थानीय अदालत ने उन्हें पेश होने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

Bhojpuri Actor पवन सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने एत तरफ जहां पवन सिंह के ऊपर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी थी, वहीं अब उन्होंने तलाक के बाद अपने खर्च से जुड़ा एक नोटिस भी दे दिया है. इसे लेकर उत्तर प्रदेश के एक अदालत ने उन्हें हाजिर होने का आदेश दिया है.

undefined

ज्योति सिंह ने 22 अप्रैल को बलिया के फैमिली कोर्ट में अपने खर्च से जुड़ा एक मुकदमा धारा 125 के तहत दर्ज कराया था. इसमें जज रागिनी सिंह ने पवन सिंह को पहले दो जून को कोर्ट में पेश होने के कहा था, मगर वो कोर्ट में नहीं आए. इसके बाद 7 जुलाई और 1 अगस्त का डेट दिया गया. मगर उस डेट पर भी वो नहीं पहुंचे. इसके बाद 5 नवंबर की तारीख तय की गयी है.

undefined

पवन सिंह ने एक तरफ जहां भोजपुरी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया है. वहीं विवादों ने इनका पुराना रिश्ता रहा है. वो पहली बार सुर्खियों में तब आए थे जब उनकी पहली पत्नी नीलम ने आत्महत्या कर ली थी.

undefined

ज्योति सिंह पवन सिंह की दूसरी पत्नी है. दोनों की शादी 06 मार्च 2018 को हुई थी. बताया जाता है कि दोनों के पारिवारिक संबंध थे. ऐसे में ज्योति का परिवार शादी के लिए तैयार हो गया.

undefined

हाल की पवन सिंह एक और विवाद में फंसते दिखे थे. भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस अफशा सहर (Actress Afsha Sahar) का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. इसमें वो फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना 3’ के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं. इसी गाने में एक सीन था जिसमें पवन सिंह अफशा को चूमने की कोशिश करते दिख रहे है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन