ePaper

पटना में लालू यादव से मिले मनोज बाजपेयी, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी ने शेयर की खास तस्वीरें

Updated at : 18 Sep 2022 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
पटना में लालू यादव से मिले मनोज बाजपेयी, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी ने शेयर की खास तस्वीरें

Bihar Politics: रांची में सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा बीमार नेता का पासपोर्ट जारी करने की अनुमति दिए जाने के बाद लालू प्रसाद अगले सप्ताह इलाज के लिए सिंगापुर के लिए रवाना होने वाले हैं.

विज्ञापन

बिहार की राजधानी पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी आवास पर पहुंचकर लालू यादव से मनोज बाजपेयी ने मुलाकात की है. अभिनेता मनोज बाजपेयी ने राजद सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. इसकी जानकारी डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दी है. उन्होंने मुलाकात के दौरान की कई तस्वीरें अपने ट्वीटर पर शेयर भी की है. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपने पटना स्थित आवास पर बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि बिहार की धरती के बेटे, हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता, पद्मश्री @BajpayeeManoj जी निवास पर पहुंचे और पिता श्री @laluprasadrjd जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली. राजद नेता ने हिंदी में एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के माध्यम से फिल्म उद्योग में एक पहचान स्थापित करके बिहार को गौरवान्वित किया है.

राजद प्रमुख लालू यादव से मिले मनोज बाजपेयी

एक तस्वीर में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता को राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व सीएम का हाथ जोड़कर अभिवादन करते देखा जा सकता है. अन्य तस्वीरों में मनोज बाजपेयी को पिता-पुत्र की जोड़ी के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है. रांची में सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा बीमार नेता का पासपोर्ट जारी करने की अनुमति दिए जाने के बाद लालू प्रसाद अगले सप्ताह इलाज के लिए सिंगापुर के लिए रवाना होने वाले हैं.

लालू प्रसाद यादव के वकील प्रभात कुमार ने कहा कि हमें एक हलफनामा दाखिल करने के लिए कहा गया है, जिसमें यह घोषणा की गई है कि इलाज के बाद देश लौटने पर पासपोर्ट वापस अदालत में जमा किया जाएगा. वकील प्रभात कुमार ने बताया कि सोमवार को हलफनामा दाखिल किया जाएगा. चारा घोटाले के कई मामलों में सजा सुनाए जाने के बाद लालू प्रसाद जेल में समय काटने के बाद जमानत पर बाहर हैं. कई बीमारियों से पीड़ित लालू प्रसाद पिछले एक महीने से नई दिल्ली से लौटने के बाद पटना में रह रहे हैं. जहां इस साल की शुरुआत में उनके दाहिने कंधे में फ्रैक्चर का इलाज हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन