बिहार में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने गोलियों से किया छलनी

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :18 Feb 2025 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
bihar crime

सांकेतिक तस्वीर

Crime News: भोजपुर जिले में सोमवार रात एक प्रॉपर्टी डीलर विमलेश कुमार पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया. बदमाशों ने उन्हें पेट और बाएं हाथ में गोली मारी, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल विमलेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन

Crime News: बिहार के भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी गांव में सोमवार रात बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर 40 वर्षीय विमलेश कुमार को गोली मार दी. पेट और बाएं हाथ में गोली लगने के बाद परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में आरा इमरजेंसी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है.

कैसे हुई वारदात?

विमलेश कुमार अपनी बाइक से सकड्डी चौक से घर लौट रहे थे. जैसे ही वह ब्रह्म बाबा के पास पहुंचे, तीन हथियारबंद बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया. बदमाश पहले से घात लगाए बैठे थे और जैसे ही उनकी बाइक पास से गुजरी, उन्होंने गोली चला दी.

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

डॉक्टरों के मुताबिक, एक गोली पेट में किडनी और पेनक्रियाज के पास लगी है. जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है और सीटी स्कैन किया जा रहा है.

Also Read: ऐश्वर्या ने मांगा है आलीशान घर और ₹1.5 लाख मासिक खर्च, आज कोर्ट में होगा अहम फैसला!

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. विमलेश कुमार ने किसी भी विवाद या दुश्मनी से इनकार किया है, जिससे मामला और पेचीदा हो गया है. पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सुराग जुटाने में लगी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन