Bihar News: आरा में दिनदहाड़े पंचायत समिति सदस्य को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए भागे अपराधी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Mar 2022 4:34 PM

विज्ञापन

आरा में अपराधियों ने दिनदहाड़े पंचायत समिति सदस्य को गोली मार दी है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर स्थिति में उठाकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन

बिहार के आरा से बड़ी खबर आ रही है. अपराधियों ने दिनदहाड़े पंचायत समिति सदस्य को गोली मार दी है. यह घटना नवादा थाना क्षेत्र के क्लब रोड स्थित आरा सदर ब्लॉक की है. शुक्रवार की दोपहर हथियारबंद अपराधियों ने एक पंचायत समिति सदस्य को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस दौरान पंचायत समिति सदस्य को तीन गोलियां लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़े. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर स्थिति में उठाकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया.

घायल पंचायत समिति सदस्य का इलाज आरा के सदर अस्पताल में किया गया. डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया. इस घटना से शहर में अफरा-तफरी मची है. अपराधियों द्वारा ताबड़तोड़ की जा रही फायरिंग से लोग इधर-उधर भागने लगे. इस घटना की जानकारी मिलते ही थाना की पुलिस समेत कई अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गये.

घटना स्थल पर लोगों से पुलिस ने पूछताछ की. यह गोलीबारी की घटना किन कारणों से हुई है, इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है. इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पंचायत समिति सदस्य को तीन गोलियां लगी है. जानकारी के अनुसार इनकी हालत गंभीर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन