Bihar News: शादी समारोह में दुल्हन के भाई को मारी गोली, इस बात का विरोध करना पड़ा महंगा...
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 05 Dec 2024 11:36 AM
Bihar news
Bihar News: बिहार के भोजपुर के कोईलवर इलाके में बुधवार देर रात एक शादी में दुल्हन के भाई को गोली मार दी गई. डांसर के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे बदमाशों का राजेश ने विरोध किया तो उनलोगों ने उसके ऊपर गोली चला दी.
Bihar News: बिहार के भोजपुर के कोईलवर इलाके में बुधवार देर रात एक शादी में दुल्हन के भाई को गोली मार दी गई. दरअसल, बारात के स्वागत के लिए लड़की पक्ष के तरफ से अर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था. जिसमें लेडी डांसर्स शामिल थीं. कुछ लड़के स्टेज पर चढ़कर नर्तकियों के साथ अभद्रता करने लगे और हवाई फायरिंग करने लगे. इसका विरोध करने गए दुल्हन के भाई को लड़कों ने गोली मार दी. जिसके बाद उसे इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है.
डांसर के साथ अभद्र व्यवहार का विरोध करना पड़ा महंगा
यह मामला सक्कडी गांव का बताया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात शादी समारोह में नाच में नर्तकियों के साथ अभद्र व्यवहार और हर्ष फायरिंग का विरोध करने पर हथियारबंद बदमाशों ने दुल्हन के भाई को गोली मारी है. बता दें कि जख्मी युवक को गोली दाहिने हाथ के कोहनी में लगी है. फायरिंग में घायल दुल्हन के भाई को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया है. जहां से प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति में पटना रेफर कर दिया गया है.
Also Read: प्री बुकिंग में Pushpa 2 का गजब का दिखा क्रेज, पटना में इतने रुपये लुटाकर लोगों ने खरीदा टिकट
घायल दुल्हन का भाई आर्मी में हवलदार के पद पर तैनात
घायल दुल्हन के भाई की पहचान वार्ड नंबर 7 निवासी अर्जुन शर्मा के 38 साल के बेटे राजेश कुमार के रूप में की गई है. जो आर्मी में हवलदार के पद पर जम्मू कश्मीर के राजौरी में तैनात है. राजेश ने बताया कि बुधवार को मेरी बहन की बारात आई थी. बारातियों के स्वागत के लिए नर्तकियों के नाच का आयोजन किया गया था. द्वारपुजा और जयमाला हुआ. इसी बीच गांव के 8-10 युवक हथियार लेकर आए और फायरिंग करने लगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










