Uri Attack: शहीद राज किशोर का पीपरपांती में किया गया अंतिम संस्कार

Updated:
विज्ञापन
Uri Attack: शहीद राज किशोर का पीपरपांती में किया गया अंतिम संस्कार

आरा : उड़ी हमले में शहीद हुए राज किशोर का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृ‍क गांव पीपरपांती में कर दिया गया. शहीद को यहां अंतिम सलामी दी गई. इससे पहले जब आज सुबह उनका शव पीपरपांती पहुंचा तो अंतिम दर्शन करने के लिए आस-पास के लोग जुटने लगे और माहौल गमहीन हो गया. शुक्रवार को […]

विज्ञापन

आरा : उड़ी हमले में शहीद हुए राज किशोर का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृ‍क गांव पीपरपांती में कर दिया गया. शहीद को यहां अंतिम सलामी दी गई. इससे पहले जब आज सुबह उनका शव पीपरपांती पहुंचा तो अंतिम दर्शन करने के लिए आस-पास के लोग जुटने लगे और माहौल गमहीन हो गया.

शुक्रवार को दानापुर में शहीद राज किशोर के शव को तीन बजे लाया गया जहां दानापुर रेजिमेंट के अधिकारियों एवं जवानों ने उन्हें सलामी दी. कल ही सेना के अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि शनिवार सुबह पांच बजे शहीद राज किशोर के पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के पीपरपांती गांव ले जाया जायेगा, जहां उनका अंतिम दर्शन लोग कर सकेंगे.

पत्नी कंचन बारबार हो रही थी बेहोश, बेटे-बेटी की भी हालत खराब
पति की चिंता के कारण कंचन बार-बार बेहोश हो जा रही थी. दो मासूम बेटे तथा बेटी का रो-रोकर बुरा हाल था. आज सुबह जब शव घर पहुंचा तो वहां परिजन बिलख-बिलख कर रोते रहे. सिसकियां लेते हेमंत अपनी छोटी बहन सुहानी से लिपट कर मां के पास खड़ा था. मासूमों को मुहल्ले के लोग संभाल रहे थे. शहीद राज किशोर की पत्नी कंचन देवी ने पति की मौत की खबर सुनने के बाद से न खाना खाया और न पानी पिया. परिवार के लोग जिंदगी बचाने के लिए बेहोश कंचन को ड्राप्स से पानी पिला रहे थे.

अंतिम संस्कार में शामिल हुए सेना व जिला प्रशासन के अधिकारी

शनिवार को शहीद राजकिशोर का शव पैतृक गांव पहुंचा. शहीद के पैतृक गांव पीपरपांती में लोगों को अंतिम दर्शन कराने के बाद महुली घाट पर उनका दाह संस्कार किया गया. इस दौरान सेना और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे. शहीद के परिजनों को जिला प्रशासन के अधिकारी द्वारा चेक दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन