ePaper

उरी हमले में घायल भोजपुर के जवान का दिल्ली में निधन, शोक

Updated at : 29 Sep 2016 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
उरी हमले में घायल भोजपुर के जवान का दिल्ली में निधन, शोक

आरा : कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले में घायल जवान ने इलाज के दौरान दिल्ली में दम तोड़ दिया. उसकी मौत की खबर को सुनते ही नगर थाना क्षेत्र के गांगी स्थित शहीद जवान राजकिशोर सिंह के परिजनों में शोक की लहर लहर दौड़ गयी़ मौत की खबर आते ही पत्नी कंचन देवी, […]

विज्ञापन

आरा : कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले में घायल जवान ने इलाज के दौरान दिल्ली में दम तोड़ दिया. उसकी मौत की खबर को सुनते ही नगर थाना क्षेत्र के गांगी स्थित शहीद जवान राजकिशोर सिंह के परिजनों में शोक की लहर लहर दौड़ गयी़ मौत की खबर आते ही पत्नी कंचन देवी, पिता विष्णु सिंह का रो-रो कर बुरा हाल था. मां अनसूइया तथा पत्नी कंचन देवी कई बार बेहोश हो गयीं. शहीद जवान राज किशोर सिंह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे. बड़े भाई अशोक सिंह हैं.

जानकारी के मुताबिक उनके पिता भी आर्मी से रिटायर हुए हैं. 2003 में कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के मौजमपुर गांव निवासी कंचन देवी से राज किशोर सिंह से शादी हुई थी. राज किशोर सिंहअपनेपीछे आठ वर्षीय पुत्र हेमंत तथा छहसालकी पुत्री सुहानीछोड़गये हैं. शनिवार को शव दिल्ली से आरा लाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन