Bihar : भोजपुर के एक गांव में जब रात को पागल सियार ने किया हमला, पढ़ें

भोजपुर (आरा): चरपोखरी प्रखंड के मलौर गांव में बुधवार रात चार की संख्या में घुसे पागल सियारों ने गांव के लगभग दस लोगों को काट कर जख्मी कर दिया. बताया जाता है कि सभी लोग अपने घर में सो रहे थे. लगभग चार बजे सुबह का समय था. उसी समय अचानक सियार गांव के एक […]
भोजपुर (आरा): चरपोखरी प्रखंड के मलौर गांव में बुधवार रात चार की संख्या में घुसे पागल सियारों ने गांव के लगभग दस लोगों को काट कर जख्मी कर दिया. बताया जाता है कि सभी लोग अपने घर में सो रहे थे. लगभग चार बजे सुबह का समय था. उसी समय अचानक सियार गांव के एक व्यक्ति को काट कर भागने लगा. शोरगुल सुनकर कुछ लोग उसे मारने के लिए चले, तब तक सियार का सुर बिगड़ गया और फिर सियार ने लगातार लोगों को काटना शुरू कर दिया. इस तरह सड़क पर टहल रहे लोगो को भी काट कर जख्मी कर दिया. इस प्रकार लगातार दस लोगों को काटकर जख्मी कर दिया.
अस्पताल में इलाज जारी
जख्मी लोगों में ददन शर्मा, सबजा देवी, सुजाता कुमारी, मालती देवी एवं दूसरे परिवार में श्रीगणेश पासवान, अम्बिका पासवान, हरेकृष्ण पासवान एवं अन्य शामिल है. घटना की सूचना मिलते हीस्थानीयपंचायत प्रतिनिधियों ने लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. कुछ घायलों के इलाज के लिये जब उन्हें प्रखंड के सरकारी अस्पताल लाया गया तो अस्पताल में ताला बंद मिला. उसके बाद ग्रामीण उग्र हो गये और जमकर हंगामा किया. कुछ देर बाद आनन-फानन में चिकित्सक पहुंचे और इलाज शुरू हो सका.
कहां से पहुंचे सियार
गांव में सियार के पहुंचने का मूल कारण भारी बारिश से आस-पास के इलाके का जलमग्न होना बताया जा रहा है. पानी की वजह से आस-पास के बगीचे और फुलवारी में पानी भर जाने की वजह से सियार गांव का रूख कर रहे हैं. गांव में सियार के आने के बारे में पूछे जाने पर पता चला कि गांव के बगल से नदी बहती है. गांव के अगल- बगल चारों तरफ पानी है. बरसात के कारण पानी हो गया है, जिससे सियार गांव की तरफ आ गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










