जीत की घोषणा होते ही पैक्स उम्मीदवार हुए खुश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

उदवंतनगर : पैक्स चुनाव 2019 के सभी 14 पैक्स के रिजल्ट घोषणा घोषित कर दिया गया है. कई नये चेहरे जीत कर आये हैं, तो कई जाने-माने चेहरों को हार का सामना करना पड़ा है. मसाढ़ पैक्स की प्रतिष्ठित सीट पर प्रिया सिंह ने बाजी मारी. पूर्व पैक्स अध्यक्ष संजय सिंह को हराकर सबसे कम […]
विज्ञापन
उदवंतनगर : पैक्स चुनाव 2019 के सभी 14 पैक्स के रिजल्ट घोषणा घोषित कर दिया गया है. कई नये चेहरे जीत कर आये हैं, तो कई जाने-माने चेहरों को हार का सामना करना पड़ा है. मसाढ़ पैक्स की प्रतिष्ठित सीट पर प्रिया सिंह ने बाजी मारी. पूर्व पैक्स अध्यक्ष संजय सिंह को हराकर सबसे कम उम्र की पैक्स अध्यक्ष बनी हैं. प्रिया सिंह को 563 मत प्राप्त हुए. जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी संजय कुमार सिंह को मात्र 312 मतों से संतोष करना पड़ा.
बेलाऊर के विनीत चौधरी ने मुन्ना पासवान को 658 मत के मुकाबले 294 मत से पराजित किया. वहीं, बकरी के चंदन कुमार चौधरी, सरथुआ के रजनीश कुमार सिंह, नीमा कुसुम्हां के राजेंद्र प्रसाद सिंह, उदवंतनगर के करुण कुमार सिंह निर्विरोध घोषित किये गये थे. कसाप के पंकज कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह ने सिंह ने छोटी सासाराम सीट पर कब्जा जमाया. पूर्व प्रमुख धर्म शीला देवी ने कारीसाथ प्रतिष्ठित सीट पर एकतरफा जीत हासिल की.
बाम पाली के परशुराम सिंह, असनी पैक्स पर धीरेंद्र कुमार सिंह, पियनिया पैक्स अध्यक्ष पद पर पवन कुमार सिंह, एड़ौरा पैक्स पर परमानंद सिंह तथा उदवंतनगर पैक्स पर राजू कुमार सिंह ने जीत हासिल की. रामदेव सिंह, परमानंद सिंह, परशुराम सिंह,करुण कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, राजेंद्र कुमार सिंह ने हैटट्रिक लगायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










