बिहार के आरा में अपराधियों ने NSUI जिलाध्यक्ष सहित दो युवकों को मारी गोली, हालत गंभीर

पटना : बिहार के आरा में अपराधियों ने रविवार सुबह एनएसयूआई जिलाध्यक्ष समेत दो युवकों को गोली मार दी. घटना शहर के नवादा थाना क्षेत्र के डीएम कोठी रोड इलाके की है. बताया जा रहा है कि अपराधी बाइक पर सवार होकर आये थे. एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष की पहचान मनीष सिंह के तौर पर […]
पटना : बिहार के आरा में अपराधियों ने रविवार सुबह एनएसयूआई जिलाध्यक्ष समेत दो युवकों को गोली मार दी. घटना शहर के नवादा थाना क्षेत्र के डीएम कोठी रोड इलाके की है. बताया जा रहा है कि अपराधी बाइक पर सवार होकर आये थे. एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष की पहचान मनीष सिंह के तौर पर हुई है.
जानकारी के अनुसार अपराधियों की गोलीबारी में दो युवकों को भी गोलियां लगी हैं.
खबरों की मानें तो मनीष सिंह अपने दो दोस्तों अप्पू और ओम के साथ डीएम कोठी इलाके के रास्ते नवादा थाना जा रहा था. इसी दौरान युवकों पर हथियारबंद अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. हथियारबंद अपराधियों ने मनीष कुमार सिंह के दोनों दोस्तों को गोली मार दी जिससे वो जख्मी होकर वहीं गिर पड़े. दोनों युवकों को तीन-तीन गोलियां लगी. दोनों की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है.
मामला आपसी विवाद और जमीन से जुड़ा बताया जा रहा है जिसकी जांच में पुलिस जुट चुकी है. इस हमले में मनीष सिंह उर्फ डुलडुल भी जख्मी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










